{"_id":"68618e0e23e361989804b46a","slug":"roads-and-lanes-were-not-cleaned-in-panchkula-water-remained-filled-on-the-city-roads-due-to-rain-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-18136-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में रोड-गलियों की नहीं हुई सफाई, बारिश से शहर की सड़कों पर भरा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में रोड-गलियों की नहीं हुई सफाई, बारिश से शहर की सड़कों पर भरा रहा पानी
विज्ञापन
पंचकूला। मानसून की बारिश होने के बाद शहर में जहां मौसम में ठंडक बनी रही, वहीं, सड़कों पर हुए जलभराव के कारण लोगों के वाहन फंसते नजर आए और उन्होंने रोड-गली जाम होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया। शहर के इंडस्टि्रयल एरिया फेस-1 और 2 सहित पार्कों में जलभराव बना रहा। इस कारण लोग वाहनों से चलने में दिनभर परेशान रहे। इसी तरह शहर के सेक्टर-19 में भी पानी भरने की समस्या बनी रही। रोड गली जाम होने के कारण लोगों को दिक्कत हुई।
बारिश के बाद शहर में पीएनजी लाइन को डालने के लिए सभी जगह इंडस्टि्रयल एरिया फेस-1 और 2 में खोदाई कर दी गई। इसके साथ ही शहर के सेक्टरों में भी कई जगह गड्ढे खोदे होने के कारण परेशानी हुई। पीएनजी लाइन डालने के लिए शहर के सेक्टर-15, 16, 17, 7, 8, 9, 10, 11 सहित सभी सेक्टरों में खुदाई कर दी गई है। खुदाई अधिक होने के कारण रोड साइड में कई बार लोगों के वाहन धंसे। इससे निकलने में उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा।
पंचकूला रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-16 के महासचिव सुभाष पपनेजा ने बताया कि बारिश अधिक होने के बाद समस्या का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद दिनभर रोड गली जाम होने से पानी सेक्टर के पार्कों में फंसा रहा। इसके साथ ही अन्य जगहों पर रोड गली जाम रही। वहीं बारिश के मौसम मेंं रोड साइड खोदाई होने के कारण परेशानी हो रही है। अभी तक इस समस्या का निदान नहीं किया गया है। इंडस्ट्री एसोसिएशन पंचकूला के महासचिव राकेश गर्ग ने बताया कि इंडस्टि्रयल एरिया से सबसे ज्यादा रेवन्यू जाता है। इसके बाद इसकी अनदेखी हो रही है। सड़कों पर पानी भर जाने की समस्या को लेकर बार बार नगर निगम सहित विभागों को लिखा गया। अभी तक इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है। इस कारण लोग परेशान हैं। पंचकूला नगर निगम कमिश्नर अपराजिता ने बताया कि सभी जगह रोड गली साफ करवाई जा रही है। नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को जल्द ही सभी जगह रोड गली साफ करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
तीन घंटे से ज्यादा के लगे अघोषित कट
बारिश के बाद मौसम ठंडा रहा, कई जगह अघोषित कट लगे बारिश के बाद मौसम में ठंडक बनी रही। मौसम में ठंडक बनी होने के बाद लगातार अघोषित कट तीन घंटे से ज्यादा के लगे। शहर के सेक्टर -6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 सहित घग्गर पार सेक्टरों के अघोषित कट लगे। बिजली कट की समस्या होने के बाद भी लोगों ने अधिकारियोंं को ग्रुप पर फोन किया। इसके बाद बिजली का फॉल्ट सही करने में करीब दो से तीन घंटे का समय लगा। यह कट सुबह 8 से 11 बजे तक लगते रहे। इस कारण लोग परेशान रहे।