{"_id":"6a9342367630af35e607971e","slug":"rice-millers-demands-will-be-resolved-on-a-priority-basis-kataruchak-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1109847-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिलर्स की मांगें प्राथमिकता के आधार पर हल होंगी : कटारूचक्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिलर्स की मांगें प्राथमिकता के आधार पर हल होंगी : कटारूचक्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़/गुरदासपुर। गोल्डन पाम होटल में शनिवार को गुरदासपुर जिले के समस्त राइस मिलर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान आगामी धान सीजन को लेकर राइस मिलर्स की ओर से विभिन्न मांगें मंत्री के समक्ष रखी गईं। कटारूचक ने भरोसा दिया कि मिलर्स की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
बैठक में राइस मिलर्स एसोसिएशन की ओर से चावलों पर लगाए गए एक प्रतिशत टैक्स को समाप्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा धान के सीजन से पहले चावल भंडारण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध करवाने समेत अन्य मांगें भी मंत्री के ध्यान में लाई गईं। मंत्री ने इन मांगों को जल्द हल करने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान गुरदासपुर जिले के समस्त राइस मिलर्स ने सर्वसम्मति से अजय बेदी को एसोसिएशन का जिला प्रधान चुना। नई जिम्मेदारी मिलने पर ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान तरसेम सैनी, पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह चीमा और कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने अजय बेदी को बधाई दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने अजय बेदी को सम्मानित भी किया। बैठक में मौजूद राइस मिलर्स ने भी नवनियुक्त जिला प्रधान को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह मिलर समुदाय की समस्याओं एवं मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष रखेंगे।
राइस मिलर्स ने आगामी धान सीजन के मद्देनजर समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान किए जाने की जरूरत पर जोर दिया। बैठक में उठाए गए मुद्दों पर मंत्री की ओर से जल्द कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद मिलर्स ने सकारात्मक उम्मीद जताई।