फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Review meeting: There will not be a single liquor contract from Singhdwar to Mata Mansa Devi temple complex

समीक्षा बैठक : सिंहद्वार से माता मनसा देवी मंदिर परिसर तक नहीं होगा एक भी शराब का ठेका

Sat, 26 Feb 2022 01:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Review meeting: There will not be a single liquor contract from Singhdwar to Mata Mansa Devi temple complex
पंचकूला। माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को माता मनसा देवी मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मंदिर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने, माता मनसा देवी मंदिर को भव्य रूप देने, संस्कृत महाविद्यालय, मनोरंजन पार्क के अलावा अन्य मामलों पर चर्चा की गई। बैठक में सिंहद्वार से माता मनसा देवी मंदिर परिसर तक शराब का ठेेका नहीं खोलने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसके लिए बोर्ड द्वारा शीघ्र ही एक प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा जाएगा। स्पीकर ने कहा कि माता मनसा देवी मंदिर करोड़ों लोगों की श्रद्धा का प्रतीक है। श्रद्धालुओं की अपार आस्था को देखकर मंदिर के आसपास के क्षेत्र में शराब का ठेका नहीं होना चाहिए। बैठक में उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक महावीर कौशिक, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए शीघ्र करें कार्रवाई
माता मनसा देवी मंदिर परिसर के मुख्य प्रवेश पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की समस्या पर नाराजगी जाहिर कर गुप्ता ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को शीघ्र से शीघ्र यहां स्थापित झुग्गियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में झुग्गियों में पहले की अपेक्षा कई गुना बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से काफी बड़े क्षेत्र पर अवैध कब्जे बढ़े हैं। गुप्ता ने कहा कि उन्हें रिजल्ट चाहिए और अधिकारी अतिक्रमण को हटाने के लिए गंभीरता से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता मनसा देवी मंदिर को भव्य रूप देने की तैयारी
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि माता मनसा देवी मंदिर को एक भव्य रूप देने और माता मनसा देवी मंदिर परिसर के विकास के लिए एक समग्र विकास योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए एक सलाहकार नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। गुप्ता ने कहा कि माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा मंदिर में की जा रही विभिन्न गतिविधियों के लिए सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों की कमेटियों का गठन किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि बोर्ड द्वारा की जा रही गतिविधियों में गैर सरकारी सदस्यों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
संस्कृत महाविद्यालय के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरे करने के निर्देश
मंदिर परिसर में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि माता मनसा देवी मंदिर परिसर में बनने वाले संस्कृत महाविद्यालय के निर्माण की सभी औपचारिकताओं को 10 दिन के अंदर पूरा किया जाए ताकि महाविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की एक अहम परियोजना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं इस महाविद्यालय को स्थापित करने की घोषणा की थी। उन्होंने मंदिर परिसर में ही बनने वाले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, योग एंड नेचुरोपैथी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। माता मनसा देवी पूजा स्थान बोर्ड द्वारा इस संस्थान के निर्माण के लिए 20 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। बैठक में बताया गया कि इस संस्थान की चारदीवारी के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

श्रद्धालुओं के लिए एक मनोरंजन पार्क विचाराधीन
बैठक में बताया गया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक मनोरंजन पार्क बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए बोर्ड के पास उपयुक्त स्थान है। इस पार्क का निर्माण पीपीपी मोड में किया जाएगा। बैठक में यह भी बताया गया कि कालका-पिंजौर सड़क पर परवाणू सड़क पर एक-एक स्वागत द्वार बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) से व्यवहारिकता रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इन द्वारों का नक्शा मुख्य वास्तुकार के कार्यालय द्वारा बनाया जाना है। माता मनसा देवी के मुख्य मंदिर के डोम पर गोल्ड प्लेटिंग करने का कार्य एमएमटीसी से करवाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed