फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Review meeting: Supervisor of better cleaning sector will be honored

पुनरीक्षण बैठक : बेहतर सफाई वाला सेक्टर का सुपरवाइजर होगा सम्मानित

Tue, 06 Jun 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Review meeting: Supervisor of better cleaning sector will be honored
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने सेनिटेशन विंग की पुनरीक्षण बैठक में कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस भी सेक्टर की सफाई व्यवस्था अच्छी होगी, उसके सुपरवाइजर को बेस्ट सुपरवाइजर का अवार्ड दिया जाएगा। इसमें विभिन्न मापदंडों को देखा जाएगा। इसमें सफाई कर्मचारियों की ज्यादा हाजिरी, रोड गली, टॉयलेट की सफाई, कचने के प्वाइंटस कितने बजे तक साफ हो जाते हैं शामिल होगा।

इसमें जो सबसे अच्छा परफार्मेंस देंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मीटिंग में संयुक्त आयुक्त डॉक्टर रिचा राठी, उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला, एक्सईएन सुमित मलिक मौजूद रहे। बैठक में आयुक्त ने नॉनफंक्शनल टॉयलेट्स के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने आयुक्त को बताया कि सेक्टर-19, 10 और 15 के टॉयलेट्स का निर्माण अभी चल रहा है।
विज्ञापन


आयुक्त ने इंजीनियरिंग विंग से टॉयलेट्स को जल्द बनाने के निर्देश दिए। शहर में सफाई बनी रहे इसको लेकर आयुक्त ने मुख्य सफाई निरीक्षक से कलेक्शन प्वाइंट्स कम करने को लेकर पूछा। मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला ने बताया कि कलेक्शन प्वाइंट को 82 से घटा कर 53 कर दिया गया है। अब अधिक से अधिक डोर टू डोर कूड़े का उठान किया जा रहा है। अधिकारियों ने आयुक्त को बताया कि हॉर्टिकल्चर वेस्ट का उठान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed