फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Development: Greenery will be increased in one million feet area in industrial areas and sectors, the Mayor said that the work of planting grass has been allotted, planting grass in the vacant space will also increase the water level.

विकास : औद्योगिक क्षेत्र और सेक्टरों में 10 लाख फुट क्षेत्र में बढ़ाई जाएगी हरियाली, मेयर ने बताया कि घास लगने का काम अलॉट कर दिया है, खाली जगह में घास लगाने से जलस्तर भी बढ़ेगा

Thu, 22 Jul 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Development: Greenery will be increased in one million feet area in industrial areas and sectors, the Mayor said that the work of planting grass has been allotted, planting grass in the vacant space will also increase the water level.
पंचकूला। शहर की हरियाली बढ़ाने के लिए विभिन्न स्थानों पर हरी घास लगाने का काम जारी है। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और सेक्टर-14 के आसपास हरी घास लगाई जा रही है। घास लगने के बाद बरसाती पानी जमीन में जाने से जलस्तर भी बढ़ेगा। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि लगभग 10 लाख फुट एरिया में हरी घास लगाने का काम अलॉट किया गया है।
विज्ञापन

काम पूरा होने के बाद संबंधित एजेंसियों की तरफ से एक साल तक इस घास क्षेत्र का रख रखाव किया जाएगा। समय पर घास की कटाई की जाएगी। मानसून सीजन में रोड साइड पर घास लगाई जा रही है, जोकि उगने लगी है। कुछ जगह रोड साइड पर यूरोपियन देशों की तर्ज पर रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियां बनाई जाएंगी। सेक्टर-14 में वेल कॉलोनी के पास काफी बड़े क्षेत्र में पिछले कई सालों से गंदगी, झाड़ियां उगी हुई थीं। इस क्षेत्र को पूरी तरह साफ करने के बाद हरी घास उगा दी गई है। एक बार इसकी कटाई होने के बाद यह आकर्षक लगेगी। मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि सौंदर्यीकरण करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि शहरवासी अपने शहर को प्यार करें और इसे साफ-सुथरा रखने में अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आग्रह करते कहा है कि वे शहर को साफ-सुथरा एवं हराभरा बनाने में अपना सहयोग दें। अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह करते कहा है कि सुंदर, हरा-भरा पंचकूला बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें ताकि इसे जन आंदोलन का रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक या दो दिन की नहीं होनी चाहिए, अपितु इसे निरंतर अपनाएं। उन्होंने कहा कि गंदगी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती है, इसलिए अपने घर के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed