{"_id":"60f87ef38ebc3e79a1300151","slug":"reverence-bhandaras-will-be-started-from-six-yards-away-in-mata-mansa-devi-temple-temple-administration-has-increased-rates-more-fees-will-have-to-be-paid-for-worship-vis-president-reviews-development-works-pkl-office-news-pkl420901279","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा : माता मनसा देवी मंदिर में छह गज की दूरी से शुरू किए जाएंगे भंडारे, मंदिर प्रशासन ने बढ़ाए रेट्स, पूजा के लिए देनी होगी ज्यादा फीस, विस अध्यक्ष ने की विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा : माता मनसा देवी मंदिर में छह गज की दूरी से शुरू किए जाएंगे भंडारे, मंदिर प्रशासन ने बढ़ाए रेट्स, पूजा के लिए देनी होगी ज्यादा फीस, विस अध्यक्ष ने की विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन
श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में बैठक करते विस स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। छह गज की दूरी और कोविड के संबंध में जारी निर्देशों के साथ ही माता मनसा देवी मंदिर परिसर में भंडारे शुरू किए जाएंगे। विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता बुधवार को श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में आयोजित माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अब मनसा देवी मंदिर में कई गतिविधियों के लिए फीस में बढ़ोतरी कर दी गई है। बैठक में जिला उपायुक्त और माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाईएस गुप्ता मौजूद रहे। कोरोना के मामलों में कमी को देखकर माता मनसा देवी मंदिर में भंडारे की व्यवस्था को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भंडारे के दौरान कोविड के संबंध में जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाना होगा। माता मनसा देवी परिसर की साफ सफाई के प्रबंध की समीक्षा कर उन्होंने बोर्ड द्वारा गैर सरकारी सदस्यों की गठित स्वच्छता कमेटी को निर्देश दिए कि वे मंदिर परिसर की साफ-सफाई, शौचालयों की मरम्मत व नये शौचालयों के निर्माण करने को लेकर अपनी रिपोर्ट आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करने के लिए मंदिर की साफ-सफाई करने वाले कर्मचारियों का मासिक भुगतान स्वच्छता कमेटी की सिफारिशों के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर परिसर में बनी डिस्पेंसरी में डॉक्टर दो शिफ्टों में अपनी ड्यूटी मंदिर के समयानुसार देंगे।
विकास कार्यों की समीक्षा की
माता मनसा देवी परिसर में विकास कार्यों की समीक्षा कर गुप्ता ने निर्देश दिए कि बोर्ड द्वारा गठित गैर सरकारी सदस्यों की निर्माण कमेटी बोर्ड मंदिर परिसर में किए जा रहे सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिए कि माता मनसा देवी मंदिर परिसर में नये कॉरिडोर के निर्माण का कार्य 15 सितंबर 2021 तक पूरा होना चाहिए। ज्ञानचंद गुप्ता को अवगत करवाया गया कि कॉरिडोर का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कॉरिडोर के लिये ग्रेनाइट पत्थर खरीदने की स्वीकृति ले ली गई है तथा पत्थर लगाने का काम शीघ्र ही शुरू कर दिया जायेगा। गुप्ता को यह भी बताया गया कि मंदिर परिसर में पांच मंजिली वृद्धाश्रम का कार्य 10.48 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है जोकि 15 जनवरी 2022 तक पूरा कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
दो शक्ति स्तंभों को विकसित करें
ज्ञानचंद गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कालका स्थित काली माता मंदिर के समीप बनाये जा रहे दो शक्ति स्तंभों को इस तरीके से विकसित करें कि वे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। उन्होंने कहा कि इन स्तंभों का सौंदर्यीकरण करने के लिये इन पर रंग बिरंगी लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को मुख्य सिंह द्वार का एक आर्कषक डिजाइन शीघ्र बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने को कहा। श्री माता मनसा देवी परिसर में बनाए जाने वाले संस्कृत कॉलेज के भवन का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2.10 एकड़ भूमि में बनने वाले इस भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया गया है। उन्होंने उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक विनय प्रताप सिंह से कहा कि वे स्वयं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का दौरा करें और निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें।
अब यह फीस लगेगी
विस अध्यक्ष के आदेश पर ममता शर्मा ने सात दिन में सिंह द्वार के समीप स्थित शराब के ठेके को हटाने का आश्वासन दिया। उन्होेंने बताया कि अब विभिन्न गतिविधियों के लिए शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जागरण के लिए 11 हजार रुपये, हवन के लिये 3100 रुपये, मुंडन के लिये 251, चोला बुकिंग के लिये 1100 रुपये, एसी रूम के लिये 600, नॉन एसी रूम का 300 रुपये, नये दो पहिया वाहन की पूजा का 500 रुपये और नये चार पहिया वाहन की पूजा के लिये 1100 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस मौके पर कालका की पूर्व विधायक व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, बोर्ड के सदस्य व गेल की निदेशक बंतो कटारिया, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, बोर्ड के सदस्य अजय शर्मा, श्यामलाल बंसल, अमित जिंदल, बलकेश वत्स, हरबंस सिंगला, बोर्ड के एसोसिएट सदस्य विशाल सेठ व नरेंद्र जैन, एचएसवीपी की संपदा अधिकारी ममता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।