फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Retired officer of Electricity Corporation cheated of Rs 1.88 crore on the pretext of profit in investment

Panchkula News: बिजली निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी को निवेश में मुनाफे का झांसा देकर 1.88 करोड़ रुपये ठगे

Tue, 07 May 2024 04:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Retired officer of Electricity Corporation cheated of Rs 1.88 crore on the pretext of profit in investment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शेयर मार्केट में रुपये निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर बिजली निगम से सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.88 करोड़ रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-12 साइबर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-9 निवासी राकेश कुमार बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे बिजली निगम से सेवा निवृत्त हैं। 23 मार्च 2024 को उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन किया। उसमें 80 सदस्य शामिल थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार 23 मार्च को वे यू-ट्यूब पर कुछ देख रहे थे, तभी एक बैंक का विज्ञापन नजर आया। वह शेयर बाजार से संबंधित था। उन्होंने जिस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन किया था, उसका नाम कस्टमर केयर आईसीआईसीआई अंबानी शेयर्स था। व्हाट्सएप नंबर इंटरनेशनल इनवेस्टमेंट अकाउंट को यूसी शेयर खरीदने के लिए इस्तेमाल कर सकते थे। उनको एक एप डाउनलोड करवाई और उनको बताया कि शेयर कैसे खरीदते हैं, और कहां निवेश करें। इसके बाद 9 अप्रैल से अपनी आईडी से रुपये जमा करवाने लगे। इसकी डिटेल उनको व्हाट्सएप पर भेजी थी। उन्होंने सारा पैसा ऑनलाइन नेट बैंकिंग और बैंक में जाकर आरटीजीएस से जमा करवाए। इस प्रकार आरोपियों ने 1.88 करोड़ रुपये शेयर और आईपीओ में लगाने का झांसा देकर ठग लिए। शुरूआत में 3300 की राशि उनके खाते में आई, लेकिन बाद में रुपये निकालने की रिक्वेस्ट लगातार रिजेक्ट होने लगी। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो गई है।
विज्ञापन



पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - राकेश कुमार, साइबर थाना एसएचओ, सेक्टर-12

पिछले दिनों हुई ठगी
- आनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर करनाल निवासी मर्चेंट नेवी के इंजीनियर से 1.35 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई।

- शेयर मार्केट में रुपये निवेश करने का झांसा देकर सेक्टर-4 निवासी को 5.44 लाख रुपये की चपत लगाई।
- सेक्टर-8 निवासी व्यापारी को निवेश करने का झांसा देकर 62 लाख रुपये ठगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed