फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Retired employee swindled out of 16.20 lakh with the lure of stock market profits.

Panchkula News: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड कर्मचारी से 16.20 लाख ठगे

Sun, 11 Oct 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Retired employee swindled out of 16.20 lakh with the lure of stock market profits.
पंचकूला। शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने सेक्टर-15 निवासी एक रिटायर्ड कर्मचारी से 16.20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को बैंक सिक्योरिटीज टीम का सदस्य बताकर निवेश के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में 1.14 लाख रुपये लौटाकर पीड़ित का भरोसा जीता, जबकि बाद में फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट पर 30 लाख रुपये की पूंजी और मुनाफा दिखाया गया। आईपीओ आवंटन के नाम पर लाखों रुपये की अतिरिक्त मांग और निवेश जब्त करने की धमकी मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, अप्रैल 2026 में पीड़ित को फेसबुक पर एक विज्ञापन मिला था। इसमें शेयर बाजार में ट्रेडिंग के जरिए 1200 प्रतिशत तक मुनाफा देने का दावा किया गया था। विज्ञापन के जरिए संपर्क में आए आरोपियों ने उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में एक व्यक्ति खुद को प्रोफेसर बताकर शेयर खरीदने और बेचने के टिप्स देता था। इसके बाद आरोपियों ने एक अलग ट्रेडिंग एप और वेबसाइट के माध्यम से पीड़ित का खाता खुलवाया और निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अलग-अलग खातों में जमा करवाए 16.20 लाख
पीड़ित ने मई और जून 2026 के दौरान आरोपियों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 16.20 लाख रुपये जमा करवाए। शुरुआत में आरोपियों ने 1.14 लाख रुपये वापस कर दिए। इससे पीड़ित को लगा कि उसके निवेश पर वास्तव में मुनाफा हो रहा है। बाद में ट्रेडिंग वेबसाइट पर उसकी पूंजी और मुनाफा बढ़ाकर 30 लाख रुपये दिखाया गया, जिससे उसे और अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीओ के नाम पर मांगे 76.20 लाख रुपये
आरोप है कि 19 जून को आरोपियों ने पीड़ित को बताया कि उसे आईपीओ के तहत 61,200 शेयर आवंटित हुए हैं। इसके लिए 76.20 लाख रुपये जमा करवाने को कहा गया। इतनी बड़ी रकम देने से इनकार करने पर आरोपियों ने 46 लाख रुपये अतिरिक्त मांगे और पैसे नहीं देने पर निवेश जब्त करने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया और उसे ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने जब मामले की जांच की तो शेयर खरीद और आईपीओ आवंटन से संबंधित कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। ठगी का एहसास होने पर उसने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed