फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A Teenager commit suicide after his Parents tested corona positive at Panchkula of Haryana

कोरोना की दहशत: माता पिता की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, डर से आठवीं मंजिल से कूद गया किशोर 

Thu, 22 Apr 2021 01:58 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 22 Apr 2021 01:58 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि श्रेयांश इंजीनियरिंग का छात्र था। उसके पिता शैलेश पाठक कर्नल रह चुके हैं। मरने के बाद श्रेयांश के शव का कोरोना टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
A Teenager commit suicide after his Parents tested corona positive at Panchkula of Haryana
पंचकूला सेक्टर 20 की इसी इमारत से कूद कर किशोर ने अपनी जान दे दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला सेक्टर-20 आर्मी सोसाइटी में कोरोना की दहशत में सेवानिवृत्त कर्नल के बेटे ने बुधवार सुबह आठवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रखवा दिया। मरने वाले युवक की पहचान श्रेयांश पाठक (19) के रूप में हुई है। माता पिता के संक्रमित होने के बाद से वह दहशत में था। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि किसी युवक ने सोसाइटी की आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी है। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो युवक औंधे मुंह पड़ा था जबकि आसपास खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि मृतक का नाम श्रेयांश पाठक है और वह सोसाइटी के ही एक फ्लैट में अपने माता पिता के साथ रहता था।
विज्ञापन



पिछले दिनों उसके माता पिता दोनों संक्रमित होने से घर में ही एकांतवास में रह रहे थे। इस कारण श्रेयांश तनाव में था। पुलिस के मुताबिक, श्रेयांश को शक हो गया था कि वह भी संक्रमित है। इसी दहशत में बुधवार सुबह उसने सोसाइटी की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि श्रेयांश इंजीनियरिंग का छात्र था। उसके पिता शैलेश पाठक कर्नल रह चुके हैं। मरने के बाद श्रेयांश के शव का कोरोना टेस्ट कराया गया तो उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों के नमूने लिए जाएंगे
आत्महत्या करने वाले युवक श्रेयांश पाठक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी पुलिसकर्मियों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी के नमूने भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed