{"_id":"6094294b8ebc3ed6bc4af483","slug":"restructuring-of-education-blocks-approved-blocks-of-27-primary-schools-changed-panchkula-news-pkl412569139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा ब्लॉकों के पुनर्गठन को मंजूरी, 27 प्राइमरी स्कूलों के ब्लॉक बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा ब्लॉकों के पुनर्गठन को मंजूरी, 27 प्राइमरी स्कूलों के ब्लॉक बदले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षा ब्लॉकों के पुनर्गठन को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत 27 प्राइमरी स्कूलों के ब्लॉक बदल दिए गए हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के सर्विस रिकॉर्ड नए ब्लॉकों में बदलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षकों के रिकॉर्ड को ई-पोर्टल पर अपडेट करने को कहा है।
स्कूलों की कार्यप्रणाली को सुचारु ढंग से चलाने के लिए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने 27 प्राइमरी स्कूलों के ब्लॉक बदलने के लिए मंजूरी दे दी है। वीरवार को स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि फतेहगढ़ जिले के सात, बठिंडा के सात, फिरोजपुर के दो, फाजिल्का के पांच, शहीद भगत सिंह नगर के दो, मुक्तसर के एक और पटियाला जिले के तीन स्कूलों के ब्लॉक बदले गए हैं।
यह फैसला ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अफसरों और अध्यापकों की मुश्किलों को घटाने के लिए लिया गया है जिससे उनको अपने काम-काज के दौरान कोई भी मुश्किल पेश न आए। जिन स्कूलों के ब्लॉक बदले गए हैं, उनके अध्यापकों का सर्विस रिकॉर्ड नए ब्लॉकों में तुरंत तबदील करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही यह रिकॉर्ड ई-पंजाब पोर्टल पर अपडेट करने को यकीनी बनाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।