फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Restaurant, hotel, dhaba owners will have to dispose of garbage

Panchkula News: रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा मालिकों को करना होगा कूड़े का निस्तारण

Thu, 30 Nov 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Restaurant, hotel, dhaba owners will have to dispose of garbage
पंचकूला। शहर में चल रहे सभी रेस्टोरेंट, होटल व ढाबा मालिकों को अब नगर निगम को यह बताना होगा कि वह कूड़ा कहां फेंकते हैं। अगर कहीं फेंकते नहीं हैं तो इसके निस्तारण के लिए क्या प्रबंध किए हुए हैं। गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करते हैं या नहीं। खाने पीने के बचे अवशेषों का क्या करते हैं। यह निर्देश नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने सभी ब्रांचों की रिव्यू बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा से प्रतिदिन 50 किलो से ज्यादा बल्क वेस्ट पाया गया तो ऐसे में उसे पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि खुद डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों का एक दिन निरीक्षण करेंगे। कहीं डोर टू डोर की गाड़ी लेट तो नहीं जा रही या फिर किसी अन्य प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है। इसके साथ ही आयुक्त ने पंचकूलावासियों से कहा कि जिनके यहां डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ी समय पर नहीं आ रही तो वह भी निगम के 9696120120 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद आयुक्त ने निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा आईईसी एक्टिविटीज करवाई जाए और आम जनता को अधिक से अधिक गीला कचरा और सूखा कचरा के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन


12 करोड़ 46 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स से वसूले
बैठक में आयुक्त ने प्रॉपर्टी टैक्स के संबंध में अधिकारियों से पूछा, जिसपर अधिकारियों ने बताया कि इस साल अब तक 12 करोड़ 46 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स से वसूले गए हैं। इस पर आयुक्त ने आदेश दिए कि इस साल के 25 करोड़ रुपए के टारगेट को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और सभी सरकारी प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर्स को नोटिस दिया जाए। आयुक्त ने पीएम स्वनिधि की प्रोग्रेस रिपोर्ट के बारे में अधिकारियों से पूछा। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि रेहड़ी फड़ी वालों के लोन भरवाए जा रहे हैं और अगले दो दिनों में कुल 9000 रेहड़ी फड़ी वालों के लोन भरवा दिए जाएंगे। इस पर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी 10800 का टारगेट जल्द से जल्द पूरा करें।
विज्ञापन




बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में संयुक्त आयुक्त डॉक्टर ऋचा राठी, उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला, एक्सईएन सुमित मलिक, एसडीओ मनोज एहलावत, जेडटीओ आकाश कपूर, सीएसआई अविनाश सिंगला, सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर विकास कौशिक, कृष्ण नरवाल, सचिन धीमान व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed