फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Residents of Ramgarh, Thirsty for Water for Two Years, Appeal to the Chief Minister

Panchkula News: दो साल से पानी के लिए तरस रहे रामगढ़वासी, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Fri, 22 May 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Residents of Ramgarh, Thirsty for Water for Two Years, Appeal to the Chief Minister
खेड़ा मंदिर क्षेत्र में नई पाइप लाइन डालने की मांग, 30 परिवार पेयजल संकट से परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। गांव रामगढ़ स्थित खेड़ा मंदिर के पास रहने वाले लोगों ने लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर नई पाइप लाइन डालने की मांग उठाई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों से मोहल्ले में पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है, जिससे करीब 30 परिवार प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार शिकायतें और प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया। लोगों का आरोप है कि विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर दूसरी ओर के वाल्व बंद कर अस्थायी रूप से पानी की सप्लाई शुरू कर देते हैं, लेकिन अगले ही दिन स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मोहल्ले में पुरानी और छोटे आकार की पाइप लाइन होने के कारण पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा। समस्या से परेशान होकर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उन्हें आश्वासन दिया गया कि पुरानी दो इंच की पाइप लाइन हटाकर तीन इंच की नई पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके लिए क्षेत्रवासियों को एक्सईएन पब्लिक हेल्थ विभाग, रामगढ़ पंचकूला से मिलने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि खेड़ा मंदिर से लेकर प्रदीप शर्मा के घर तक करीब 90 मीटर लंबी नई पाइप लाइन जल्द बिछाई जाए। साथ ही नई पाइप लाइन डालने तक संबंधित ट्यूबवेल से नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed