फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Reshuffle in the departments of senior IAS officers

चंडीगढ़ : वरिष्ठ आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल... 26 आईएएस के तबादले, तीन डीसी और दो मंडलायुक्त बदले

Mon, 02 Aug 2021 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Reshuffle in the departments of senior IAS officers
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 26 आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। दो डीसी और दो मंडलायुक्त को बदला गया है। सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में भी फेरबदल किया है।
विज्ञापन

आईएएस पंकज यादव अंबाला की जगह अब रोहतक डिवीजन के मंडलायुक्त हाेंगे। रोहतक की मंडलायुक्त अनीता यादव को एफएमडीए फरीदाबाद का एसीईओ लगाया है। चरखी दादरी के डीसी अमरजीत मान को बदलकर निदेशक पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप गोदारा को चरखी दादरी का डीसी लगाया है। पलवल के डीसी नरेश कुमार अब जींद के डीसी होंगे। कृष्ण कुमार को डीसी पलवल लगाया है।
विज्ञापन

आईएएस पंकज अग्रवाल से कार्मिक, विजिलेंस व प्रशिक्षण विभाग वापस लिया गया है। विकास गुप्ता को सीईओ क्रिड की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। टीएल सत्यप्रकाश सीईओ ड्रोन इमेजिंग एंड इंफार्मेशन सिस्टम हरियाणा का कामकाज भी देखेंगे। विनय सिंह को एमडी हैफेड का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। पीसी मीणा प्रबंध निदेशक दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम व आवासीय आयुक्त हरियाणा भवन नई दिल्ली होंगे। ए श्रीनिवास को रजिस्ट्रार सहकारी समितियां व सचिव सहकारिता विभाग का अतिरिक्त कार्यभार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलकार सिंह अब सचिव गृह विभाग-प्रथम होंगे। अशोक मीणा को कार्मिक, प्रशिक्षण, विजिलेंस व जांच अधिकारी विजिलेंस का जिम्मा मिला है। डीके बेहरा निदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग लगाए गए हैं। रवि प्रकाश गुप्ता को विशेष सचिव कृषि व किसान कल्याण विभाग का जिम्मा मिला है। शरणदीप कौर बराड़ कौशल विकास, आईटीआई व रोजगार विभाग, क्रिड की निदेशक होंगी। आरएस वर्मा को निदेशक पर्यावरण विभाग लगाया है। जितेंद्र यादव नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त होंगे। नरहरि सिंह बांगड़ को रोहतक नगर निगम आयुक्त लगाया गया है। धर्मेंद सिंह सोनीपत नगर निगम के आयुक्त लगाए हैं। संगीता तेतरवाल वित्त विभाग की अतिरिक्त सचिव होंगी। जसप्रीत कौर को हुडा गुरुग्राम का प्रशासक लगाया है। मोनिका गुप्ता हुडा फरीदाबाद की प्रशासक होंगी। जगदीश शर्मा हुडा पंचकूला के प्रशासक लगाए हैं। प्रीति को एडीसी रेवाड़ी व डीआरआईओ रेवाड़ी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed