{"_id":"616743ea14fb07067c66c50e","slug":"report-corruption-on-toll-free-number-email-or-whatsapp-panchkula-news-pkl4299484178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विजिलेंस की पहल: व्हाट्सएप नंबर व ईमेल आईडी की जारी, भ्रष्ट अधिकारियों की आम लोग कर सकेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विजिलेंस की पहल: व्हाट्सएप नंबर व ईमेल आईडी की जारी, भ्रष्ट अधिकारियों की आम लोग कर सकेंगे शिकायत
Thu, 14 Oct 2021 01:54 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:54 PM IST
सार
कोई भी व्यक्ति किसी भी समय व्हाट्सएप नंबर 90410-89685 या ईमेल complaintwvb@punjab.gov.in पर विजिलेंस ब्यूरो को जानकारी, वीडियो या लिखकर संदेश भेज सकता है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के मकसद से पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को आम लोगों के साथ-साथ ईमानदार अधिकारियों/कर्मचारियों से सहयोग मांगा है। इसके तहत भ्रष्ट/रिश्वतखोर सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों की जानकारी देने के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-1800-1000 पर शिकायत दर्ज करवाने या व्हाट्सएप नंबर या ईमेल पर शिकायत देने को कहा है।
विज्ञापन
ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर-कम-एडीजीपी एलके यादव ने कहा कि सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों की तरफ से किए जाते किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
लोगों से अपील करते हुए विजिलेंस प्रमुख ने कहा कि टोल-फ्री नंबर ब्यूरो के मुख्यालय में सातों दिन 24 घंटे कार्यशील रहेगा। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी भी समय व्हाट्सएप नंबर 90410-89685 या ईमेल complaintwvb@punjab.gov.in पर विजिलेंस ब्यूरो को जानकारी, वीडियो या लिखकर संदेश भेज सकता है।
विज्ञापन
ब्यूरो प्रमुख ने कहा कि कोई भी ईमानदार सरकारी अधिकारी/कर्मचारी बिना झिझक किसी भी बेईमान या अपने अधिकृत पद का दुरुपयोग करने वाले किसी भी विजिलेंस अधिकारी/कर्मचारी या किसी अन्य सरकारी मुलाजिम के खिलाफ उपरोक्त संपर्क नंबरों या ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज करवा सकता है। ऐसी शिकायतों की पूरी जांच करने के बाद यदि दोष साबित हो जाता है तो दोषियों के साथ कानून के मुताबिक सख्ती से निपटा जाएगा। सूचना देने वाला अगर चाहे तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।