फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Renu is making women self-reliant with silk crochet products.

Panchkula News: सिल्क क्रोशे उत्पादों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं रेनू

Sat, 15 Nov 2025 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Renu is making women self-reliant with silk crochet products.
सरस मेले में हाथ से तैयार चेन, डॉल्स, हेयर क्लिप और फ्लावर बने आकर्षण के केंद्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-3 परेड ग्राउंड में आयोजित सरस मेले में ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पाद लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। मेले में हिसार की रहने वाली रेनू अपने समूह के साथ सिल्क क्रोशे से बने खूबसूरत और धुलने योग्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगा रही हैं।
रेनू ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल उत्पाद बेचना नहीं बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उनके समूह की लगभग 40 महिलाएं चेन, डॉल्स, हेयर क्लिप्स, फ्लॉवर्स और अन्य सुंदर सामान हाथ से तैयार करती हैं। प्रत्येक सामान्य उत्पाद बनाने में करीब एक घंटा लगता है जबकि बड़े ऑर्डर तैयार करने में तीन से चार दिन का समय लग जाता है। विशेष रूप से सिल्क क्रोशे से बनी डॉल सबसे अधिक पसंद की जा रही हैं। एक डॉल तैयार करने में लगभग पूरा दिन लगता है।
विज्ञापन

रेनू पांच वर्षों से आजीविका समूह के साथ काम कर रही हैं। इन उत्पादों की खासियत है कि ये धुलने योग्य होती हैं और बच्चों व पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित हैं। यही कारण है कि ये उत्पाद खरीदारों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। उत्पादों की कीमत 50 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है। इससे सामान्य ग्राहक और शौकीन दोनों इन्हें खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन देश-विदेश भेजते हैं सामान
रेनू और उनकी टीम ऑनलाइन बिक्री भी करती हैं और उनके उत्पाद देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों तक भी भेजे जाते हैं। इससे समूह की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे घर बैठे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। रेनू कहती हैं कि जब ग्राहक उनके काम की सराहना करते हैं तो उन्हें गर्व महसूस होता है। उनका उद्देश्य ज्यादा महिलाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
सरस मेले में रेनू का स्टॉल महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और सृजनात्मक क्षमता की प्रेरक मिसाल बन गया है जिसने मेले के आगंतुकों का खूब ध्यान खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed