फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Religious: Registry of 11 bigha land offered at the feet of Kali Mata, parking will now be made, people will get relief from trouble

श्रद्धा: काली माता के चरणों में अर्पित की 11 बीघा जमीन की रजिस्ट्री, अब बनेगी पार्किंग, लोगों को परेशानी से मिलेगी मुक्ति

Wed, 02 Jun 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Religious: Registry of 11 bigha land offered at the feet of Kali Mata, parking will now be made, people will get relief from trouble
कालका। काली माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के निर्माण के लिए त्रिमूर्ति धाम बालाजी मंदिर की ओर से ब्राह्मण सभा के प्रधान संतराम शर्मा की ओर से 11 बीघे जमीन की रजिस्ट्री कालका तहसील में करवाई गई। इसके बाद संतराम शर्मा और बोर्ड के पदाधिकारी काली माता मंदिर में गए जहां उन्होंने रजिस्ट्री माता के चरणों में रखी। इसके बाद उन्होंने रजिस्ट्री बोर्ड के अधिकारियों को सौंप दी।
विज्ञापन

गौरतलब है की पार्किंग निर्माण के लिए जमीन के चयन का मुद्दा पिछले काफी समय से चला आ रहा था। बोर्ड के पास पार्किंग निर्माण के लिए जमीन न होने के चलते कई अन्य विकल्पों पर विचार किया जा रहा था। माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की ओर से भी मंदिर के साथ लगती जमीन को खरीदने पर भी विचार किया जा रहा था, परंतु कुछ कारणों से बात सिरे नहीं चढ़ पा रही थी। इसी बीच क्षेत्र के समाजसेवी व ब्राह्मण सभा के प्रधान संत राम शर्मा की ओर से त्रिमूर्ति बालाजी मंदिर से पार्किंग के लिए निशुल्क जमीन दिलवाने का प्रस्ताव दिया गया था। इस अवसर पर बोर्ड के सीईओ वाईएस गुप्ता, सचिव पृथ्वीराज, एसडीओ राकेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कालका दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने देखी थी जगह
बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कालका दौरे के दौरान संतराम शर्मा की ओर से उन्हें यह जमीन दिखाई गई थी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जमीन पार्किंग बनाने की संभावनाओं पर रिपोर्ट बनाकर देने के लिए कहा था। इसी को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से उक्त जमीन पर पार्किंग बनाने के एस्टीमेट सहित अन्य रूपरेखा तैयार की गई थी। डीसी मुकेश कुमार आहूजा की ओर से भी मंदिर का दौरा करके जमीन देखी गई थी। इस सारी प्रक्रिया के बाद उक्त जमीन पर पार्किंग बनाने का निर्णय लिया गया। मंदिर की तरफ से पार्किंग स्थल में जाने के लिए मंदिर के पीछे पड़ती नदी पर पुल का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया शुरू होना खुशी का विषय
जमीन की रजिस्ट्री करवाने पहुंचे संतराम शर्मा ने बताया कि पिछले काफी समय से मंदिर में चली आ रही पार्किंग की समस्या को देखते हुए उन्होंने त्रिमूर्ति बालाजी मंदिर के संस्थापक गुरुजी अमरदास से मंदिर पार्किंग निर्माण के लिए जमीन देने का निवेदन किया। उनके निवेदन पर सोमवार को गुरु अमरदास जी ने उन्हें जमीन का मुख्तयारनामा देकर जमीन माता कालिका जी मंदिर के नाम करवाने की अनुमति प्रदान की थी। माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड की ओर से पिछले काफी समय से पार्किंग निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे थे, परंतु जमीन न होने के कारण मामला अधर में था। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही बोर्ड को पार्किंग का काम शुरू करवा देना चाहिए।

हमें जमीन की रजिस्ट्री मिल गई है। जल्द ही जमीन पर पार्किंग का काम शुरू करवा दिया जाएगा। फिलहाल इस जमीन पर पार्किंग के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद श्रद्धालुओं व जनहित के लिए जो भी जरूरी होगा उसके निर्माण पर भी विचार किया जाएगा।
-वाईएस गुप्ता, सीईओ, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed