फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief to electricity consumers, ACD postponed for one year

बिजली उपभोक्ताओं को राहत, एक साल के लिए एसीडी स्थगित

Sat, 24 Apr 2021 02:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Relief to electricity consumers, ACD postponed for one year
चंडीगढ़। कोविड -19 महामारी के बढ़ते संक्रमण और उपभोक्ताओं की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार बिजली वितरण निगमों ने अपने सभी सक्रिय बिजली उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की है। पिछले वित्तीय वर्ष की औसत बिलिंग के आधार पर उपभोक्ताओं द्वारा जमा की गई अग्रिम खपत जमा (एसीडी) को एक साल के लिए स्थगित किया जा रहा है। इस संदर्भ में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) को आवेदन किया जाएगा। बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि एचईआरसी की हिदायतों के अनुसार सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं की एसीडी राशि को पिछले वर्ष की खपत के आधार पर दो औसत बिलिंग चक्र के बराबर रखना अनिवार्य है। इसको लेकर पिछले माह निगमों की ओर से पत्र भी जारी किया गया था।
विज्ञापन

कोरोना के चलते विभागीय परीक्षाएं स्थगित
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए 26 से 30 अप्रैल तक आयोजित की जाने वाली सहायक आयुक्तों, अतिरिक्त सहायक आयुक्त और अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की विभागीय परीक्षाएं स्थगित कर दी है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा शुक्रवार को इस आशय का एक पत्र जारी किया गया है। यह परीक्षाएं आगामी आदेशों तक स्थगित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed