फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief: The contractor removed the barricades from Sector-2021 road

राहत: सेक्टर-20/21 सड़क से ठेकेदार ने हटाए बैरिकेड्स

Fri, 19 Nov 2021 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Relief: The contractor removed the barricades from Sector-2021 road
पंचकूला। नगर निगम अधिकारियों की सख्ती के बाद सेक्टर-20 मार्केट में पेड पार्किंग का ठेका संचालन करने वाले ठेकेदार ने वीरवार को सेक्टर-20/21 की सड़क से बैरिकेड्स हटा लिए हैं। इतना ही नहीं ठेकेदार के कारिंदों ने वहां वाहन खड़ा करने वालों से पर्ची काटकर शुल्क वसूलना भी बंद कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि अब उन्हें इस सड़क से गुजरने पर जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। सड़क पर बैरिकेड्स लगाकर पार्किंग बनाने से लोगों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिस पर नगर निगम के अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लिया और उन्होंने ठेकेदार को नोटिस जारी कर सड़क को तत्काल प्रभाव से खाली करने का आदेश दिया। इतना ही नहीं ठेकेदार को दो दिन के अंदर टेंडर की अन्य शर्तों को भी पूरा करने का आदेश दिया है। यदि ठेकेदार द्वारा शर्तों को पूरा नहीं गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए के उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा ने सेक्टर-20 से 21 की ओर जाने वाली सड़क को पार्किंग बनाने के मामले की शिकायत अमर उजाला से की थी। उन्होंने बताया था कि इस सड़क पर पार्किंग ठेकेदार ने रस्सी और बैरिकेड्स लगाकर गाड़ियों को पार्क करवाना शुरू कर दिया है। इसके बदले वह पर्ची काटकर वाहन चालकों से पैसे भी वसूल रहा है। उन्होंने आपत्ति जताई थी कि सड़क के आधे हिस्से को पार्किंग में कैसे तब्दील किया जा सकता है। इससे यहां से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ठेकेदार द्वारा सेक्टर-20 में शोरूम के सामने वाली सड़क पर कारें पार्किंग करवा उनसे शुल्क वसूलने पर कड़ा एतराज जताया था। उन्होंने बताया था कि पैसे कमाने के लिए ठेकेदार ने इस सड़क की आधी चौड़ाई को पेड पार्किंग बना दिया है। उन्होंने यह भी कहा था कि नगर निगम शहर की किसी भी सड़क को पेड पार्किंग के लिए ठेके पर नहीं दे सकता है। क्योंकि सड़क आने-जाने के लिए होती है। यदि निगम ने सड़क को पार्किंग ठेके में दिया है तो यह निश्चित रूप से गैर कानूनी है। पार्किंग ठेकेदार पैसे कमा रहा है और सड़क संकरी हो गई है, जिससे आने जाने वाले परेशान हो रहे हैं। लेकिन, वीरवार को ठेकेदार ने रस्सी और बैरिकेड्स को हटा दिया है।
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों के वार्ड में ही हो रहे विकास कार्य
वार्ड नंबर-20 आरडब्ल्यूए के उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा का आरोप है कि शहर में विकास केवल भाजपा पार्षदों के ही वार्ड में हो रहे हैं। जबकि नगर निगम के मेयर और भाजपा नेताओं ने कहा था कि पेड पार्किंग विकास कार्यों के लिए लगाई जा रही है। जितना ज्यादा शुल्क एकत्रित होगा उतना ही विकास होगा। क्वात्रा ने कहा कि सेक्टर-7, सेक्टर-16 और सेक्टर-17 की मार्केट में भाजपा द्वारा कौन सी पेड पार्किंग लगाई है। इसके बाद भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने एक सोची समझी के तहत सेक्टर-20 की जनता पर पेड पार्किंग थोपी है। इससे जनहित के लिए वापस लिया जाए। सेक्टर-20 के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9/10 डिवाइडिंग की लाइट खराब, नहीं हो रही ठीक
कांग्रेसी पार्षद पंकज वाल्मीकि का आरोप है कि मेयर और निगम अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वैसे तो दावा करते हैं कि सभी को साथ लेकर चलेंगे और शहर का विकास करवाएंगे। उन्होंने बताया कि सेक्टर-9/10 की डिवाइडिंग की लाइटें कई दिनों से बंद पड़ी हैं, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब लाइटों को ठीक करवाने के लिए मेयर कुलभूषण गोयल को व्हाट्सएप भी किया गया, लेकिन उन्होंने आजतक कोई रिस्पांस नहीं दिया। उन्होंने बताया कि बंद लाइटों को चालू करवाने के लिए वीरवार को भी व्हाट्सएप कर सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed