{"_id":"60c3c3d28ebc3e5ddf0f8cf3","slug":"relief-public-dealing-in-saral-kendra-will-start-from-june-14-old-appointment-will-be-completed-by-june-21-pkl-office-news-pkl4163858119","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : सरल केंद्र में पब्लिक डिलिंग 14 जून से होगी शुरू, पुरानी एप्वाइंटमेंट 21 जून तक कर ली जाएगी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : सरल केंद्र में पब्लिक डिलिंग 14 जून से होगी शुरू, पुरानी एप्वाइंटमेंट 21 जून तक कर ली जाएगी पूरी
विज्ञापन
पंचकूला। कोविड-19 के मामलों में कमी को देखकर सरल केंद्र पंचकूला में पब्लिक डिलिंग का कार्य 14 जून से फिर से आरंभ किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 3 मई को लॉकडाउन के कारण सरल केंद्र में पब्लिक डिलिंग का कार्य बंद कर दिया गया था।
मई मास में जो भी अप्वाइंटमेंट दी गई थी, उनको व्यवस्थित कर दिया गया है। उन्हें 21 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा। 23 जून से फिर से नई अप्वाइंटमेंट आरंभ कर दी जाएगी। अप्वाइंटमेंट जिला प्रशासन द्वारा बनाई एप पर ली जा सकेगी। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसका लिंक जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मोबाइल पर प्राप्त संदेश के शेड्यूल के अनुसार सरल केंद्र पर आकर अपना कार्य करवाएं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि केवल आवेदनकर्ता ही सरल केंद्र में अपने कार्य के लिए आएं, ताकि वहां पर ज्यादा भीड़ न हों और कोरोना के नियमों का भी पालन किया जा सके।