फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief in water bills: Software ready, arrear bills of increased water rates will be adjusted

पानी के बिलों में राहत : साॅफ्टवेयर तैयार, पानी के बढ़े रेट के एरियर वाले बिल होंगे समायोजित

Thu, 09 Nov 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Relief in water bills: Software ready, arrear bills of increased water rates will be adjusted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। मुख्यमंत्री ने एचएसवीपी को निर्देश जारी कर पंचकूला समेत पूरे हरियाणा से वर्ष 2018 से 2022 तक बढ़ाए गए पानी के 20 फीसदी रेट के अनुसार लगाए एरियर को तुरंत प्रभाव से वापस लेने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा उपभोक्ताओं के बिलों में लगे एरियर राशि नए बिलों में तुरंत एडजस्ट करने के भी आदेश दिए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने होवा अध्यक्ष भारत हितैषी और प्रधान बीएम कौशिक को दी है। उन्होंने बताया कि इससे पंचकूला के 35 हजार परिवारों को करीब तीन करोड़ की और पूरे हरियाणा को 34 करोड़ की एरियर राशि की राहत मिलेगी।
इसके लिए एचएसवीपी का सॉफ्टवेयर तैयार हो गया है जो जल्द ही इस काम को पूरा कर देगा। भारत हितैषी ने कहा कि एचएसवीपी द्वारा पानी के बढ़े रेट के चार वर्षों के एरियर के अन्याय पूर्ण और असंगत निर्णय के खिलाफ होवा सेक्टर-10 का प्रतिनिधिमंडल 18 जुलाई को विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मिला था। गुप्ता ने हस्तक्षेप कर मुख्यमंत्री से इस निर्णय को वापस लेने का आग्रह किया था। इसके अलावा होवा प्रतिनिधिमंडल ने 8 जुलाई को एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी, प्रशासक पंचकूला सुजान सिंह, चीफ इंजीनियर संजीव चोपड़ा को ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की थी।
विज्ञापन

होवा पदाधिकारी भारत हितैषी, एनसी स्वामी, बीएम कौशिक, एनके खोसला, एसके शर्मा, संजय आहूजा, हरीश साहनी, सुभाष शर्मा, आरके शर्मा, सुभाष भारद्वाज, कुसुम अरोड़ा, जीडी बत्रा, बृजलाल जैन, डीएन मोंगा, मुकेश गोयल, सुनील गुप्ता, प्रोफेसर बीके गुप्ता, दिनेश सिंगला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed