फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief from water problem in Civil Hospital

Panchkula News: सिविल अस्पताल में पानी की समस्या से मिली राहत

Thu, 08 Jan 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Relief from water problem in Civil Hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में पिछले दो दिनों से चल रही पानी की गंभीर समस्या के कारण हालात खराब हो गए थे। अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी की सप्लाई न होने के कारण अस्पताल की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई। वॉशरूम और वार्डों की साफ-सफाई ठीक से नहीं हो पा रही थी। खासतौर पर डिलीवरी वार्ड में स्थिति ज्यादा चिंताजनक बनी हुई थी। इसी वजह से कुछ महिलाओं की डिलीवरी भी अस्थायी रूप से रोक दी गई थी।



हालांकि मंगलवार शाम करीब 4 बजे पानी की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई जिससे मरीजों ने राहत की सांस ली। पानी आने के बाद अस्पताल की सफाई करवाई गई और अब साफ व नए तरीके से पानी की आपूर्ति की जा रही है। पानी की समस्या दूर होते ही जिन महिलाओं की डिलीवरी रोकी गई थी, उनकी डिलीवरी भी सफलतापूर्वक करवाई गई। चंडीमंदिर से आई एक महिला नीलम ने बताया कि पानी न होने की वजह से उनकी डिलीवरी को पहले रद्द कर दिया गया था। पानी की सप्लाई शुरू होने के बाद डॉक्टरों ने तुरंत डिलीवरी करवाई। नीलम ने बताया कि उनका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed