फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief for passengers on Holi, special train may run between Chandigarh-Dhanbad

Panchkula News: होली पर यात्रियों को राहत, चंडीगढ़–धनबाद के बीच चल सकती है स्पेशल ट्रेन

Fri, 30 Jan 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Relief for passengers on Holi, special train may run between Chandigarh-Dhanbad
रेलवे ने मार्च से संचालन का प्रस्ताव भेजा, सप्ताह में दो दिन चलाने की योजना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ से धनबाद के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है। रेलवे की ओर से चंडीगढ़–धनबाद स्पेशल ट्रेन (03312) के संचालन का प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है।
प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही यह स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन वीरवार और रविवार को चंडीगढ़ से धनबाद के लिए रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03311 धनबाद से चंडीगढ़ के लिए मंगलवार और रविवार को संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के दौरान पूर्वी भारत जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होता है। ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और लंबी प्रतीक्षा सूची की समस्या भी कम होगी। मंजूरी मिलते ही ट्रेन के ठहराव और समय-सारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed