फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief for farmers of Punjab, Election Commission approves crop compensation

Panchkula News: पंजाब के किसानों के लिए राहत, चुनाव आयोग ने फसल का मुआवजा किया मंजूर

Wed, 15 May 2024 05:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Relief for farmers of Punjab, Election Commission approves crop compensation
चंडीगढ़। चुनाव आयोग ने पंजाब में बारिश से खराब हुई फसल का मुआवजा देने की पंजाब सरकार को मंजूरी दे दी है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

मुआवजे को लेकर डीसी बठिंडा और डीसी संगरूर की तरफ से चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजे गए थे। आदर्श चुनाव संहिता लगे होने के चलते इसमें देरी होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन आयोग ने चुनाव पूर्ण होने से पहले ही इसे मंजूरी दे दी है।

विशेष मुख्य सचिव राजस्व, राहत एवं पुनर्वास के अनुसार कि राज्य कार्यकारिणी समिति ने अपनी 38वीं बैठक में फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को राहत के लिए फंड के वितरण के लिए डीसी बठिंडा के दो प्रस्तावों और डीसी संगरूर के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग की तरफ से बठिंडा के लिए एसडीआरएफ फंड में से 7,59,22,000 व 9,71,508 और राज्य फंड में से 2,53,82,000 और 4,98,41,710 रुपये मंजूर किए हैं। इसी तरह संगरूर जिले के लिए एसडीआरएफ फंड में से 51,95,137 और राज्य फंड में से 55,67,430 रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। विभाग की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि पहले से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही यह मुआवजा जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed