{"_id":"62250cf702b6615c0601d9f3","slug":"relief-drawing-ready-now-7500-families-will-move-out-of-the-settlements-and-live-in-13-storey-flats-pkl-office-news-pkl4439410131","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : ड्राइंग तैयार, अब 7500 परिवार बस्तियों से निकलकर 13 मंजिला फ्लैटों में रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : ड्राइंग तैयार, अब 7500 परिवार बस्तियों से निकलकर 13 मंजिला फ्लैटों में रहेंगे
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने राजीव-इंदिरा कॉलोनी और खड़क मंगोली के लोगों का सामाजिक और आर्थिक जीवन स्तर सुधारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए उक्त स्लम क्षेत्रों में निवास करने वाले परिवारों का 20 एकड़ में बनाए जाने वाले 7500 फ्लैटों में पुनर्वास किया जाएगा। उक्त फ्लैट सेक्टर-20 में 8.6 एकड़ और सेक्टर-28 में 12.50 एकड़ में बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट की एचएसवीपी ने ड्राइंग तैयार कर ली है। 25 मार्च को प्रोजेक्ट का टेंडर कॉल किया जाएगा।
टेंडर फाइनल होने के बाद हरियाणा कैबिनेट के पास इसे पास करवाने के लिए भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के एक माह बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। 13-13 मंजिला टावर में लिफ्ट की व्यवस्था होगी। जो भी कंपनी यह प्रोजेक्ट बनाएगी, उसे ढाई से तीन साल के अंदर यह प्रोजेक्ट पूरा करना होगा। इसके अलावा कंपनी 10 साल तक इस प्रोजेक्ट की देखरेख करेगी। जरूरत पड़ने पर यह अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।
स्मार्ट सिटी की राह में रोड़ा बने स्लम क्षेत्र के लोगों के पुनर्वास की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने कवायद शुरू कर दी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार इन कालोनियों में रहने वाले लोगों के लिए 7500 फ्लैटों की आवश्यकता है। बायोमैट्रिक सर्वे के अनुसार राजीव कालोनी के लिए 3600, इंदिरा कालोनी के लिए 2400 और खड़क मंगोली में 1500 लोगों को फ्लैट देने की योजना है।
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 20 एकड़ जमीन में उक्त फ्लैट बनाने वाले डेवलपर को काम देगी। जो भी डेवलपर 20 एकड़ से कम जमीन या कम से कम प्रीमियम लेकर यह फ्लैट बनाने के लिए तैयार होगा, उसे काम दे दिया जाएगा। हालांकि कालोनी के लोग फ्लैट की नहीं बल्कि प्लॉट की मांग कर रहे हैं, जिसका कालोनी के लोगों ने 1.10 करोड़ रुपये जमा करा रखें हैं। इंदिरा कालोनी निवासी डॉ. रामप्रसाद का कहना है कि कालोनी के लोगों की दो मरला प्लॉट की मांग है।
50 एकड़ जमीन पर है कब्जा
एचएचवीपी के अनुसार 44 एकड़ जमीन पर राजीव-इंदिरा कालोनी का कब्जा है, जबकि खड़क मंगोली में 6 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा है। टेेंडर लगाने से पहले प्राधिकरण की तरफ से प्री बिड बैठकें की गई थी, जिसमें छह कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट को बनाने में रुचि दिखाई थी। इन कंपनियों को प्रोजेक्ट के संबंध में जो संशय था, वह दूर कर दिया गया है। प्राधिकरण का दावा है कि बिल्डर सेलेक्ट होने के बाद स्लम क्षेत्र के लोगों पुनर्वास किया जाएगा। इससे उनका सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी।
राजीव-इंदिरा कालोनी और खड़क मंगोली के लिए लोगों को फ्लैट देने के लिए सेक्टर-20 में 8.6 एकड़ और सेक्टर-28 में 12.50 एकड़ में 7500 फ्लैट्स बनाए जाएंगे। इसके लिए 25 मार्च को टेंडर कॉल किया गया है। - एनके पायल, एक्सईएन एचएसवीपी