फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relative defrauded his friend of Rs 2 lakh on the pretext of job

Panchkula News: रिश्तेदार ने अपने दोस्त के साथ नौकरी का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगे

Tue, 10 Dec 2024 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Relative defrauded his friend of Rs 2 lakh on the pretext of job
रायपुररानी। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार और उसके दोस्त पर नौकरी के नाम पर दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रायपुररानी तहसील निवासी परमजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देने का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मार्च 2024 में हरप्रीत ने फोन कर कहा था कि वह और उसका दोस्त मनोज स्वास्थ्य विभाग में उसकी सिफारिश कर सकते हैं। इसके लिए 10वीं की मार्कशीट और दो लाख रुपये की मांग की गई। रिश्तेदार होने के कारण परमजीत ने भरोसा कर एक लाख रुपये मनोज के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर और बाकी के एक लाख रुपये नकद दिए। आरोप है कि तय समय तक नौकरी न मिलने पर परमजीत ने जुलाई 2024 में दोनों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने धमकी देकर कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। साथ ही, हरप्रीत ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। रायपुररानी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed