{"_id":"64710badc8ff1746d30f4a04","slug":"rehri-market-rs-674-crore-loan-sanctioned-for-purchase-and-construction-of-booths-pkl-office-news-c-87-1-spkl1037-611-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी मार्केट : बूथों की खरीद और निर्माण के लिए 6.74 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी मार्केट : बूथों की खरीद और निर्माण के लिए 6.74 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर के सेक्टर-9 स्थित रेहड़ी मार्केट के दुकानदारों के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने लोन मेले का आयोजन किया। इस दौरान बैंक ने 54 लोगों के 6.74 करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पहुंचे। उन्होंने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए। दुकानदारों को यह ऋण सुविधा बूथ की खरीद और निर्माण के लिए उपलब्ध करवाई गई है। शेष लाभार्थियों को भी आवश्यक दस्तावेज पूरा करने के उपरांत ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अवसर पर मेयर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित रहे।
ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि बूथ निर्माण के बाद बैंक द्वारा दुकानदारों को कार्यशील पूंजी के लिए बैंक में उपलब्ध एमएसएमई ऋण उत्पाद एवं मुद्रा योजना के तहत ऋण उपलब्ध करवाने की भी पेशकश की है। उन्होंने कहा कि एक दुखद घटना में सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में दुकानें आग की भेंट चढ़ गई थीं। दुकानदारों के पास रोजी-रोटी कमाने का कोई अन्य साधन नहीं था। ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने न केवल पीड़ित दुकानदारों को अंतरिम सहायता दी बल्कि मार्केट में पक्के बूथ बनाने की योजना भी लागू की। गुप्ता ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि बूथ मार्केट के बीच में मोटर मैकेनिक और ढाबों के लिए बूथ अलाॅट किए हैं। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर दुकानदारों की आपसी सहमति से बूथों को बदलवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद सोनिया सूद, व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष बीबी सिंघल, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोहित सेन, सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट के अध्यक्ष राजकुमार राणा के अलावा रमेश राणा, विनोद जैन, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर-8 ब्रांच के मुख्य प्रबंधक नंद किशोर आर्य सहित बैंक के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
ठेकेदार को 15 दिन में काम पूरा करने के निर्देश
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सेक्टर-9 में बूथ मार्किट बनाने का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही दुकानदारों को अलॉटमेंट लेटर दिए जाएंगे। उन्होंने निर्माणाधीन बूथ मार्केट का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बूथ मार्किट की अंदरूनी सड़कें, पानी की निकासी और बिजली से संबंधित कार्यों की गति पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि यह काम एक महीने पहले पूरा हो जाना चाहिए था। उन्होंने ठेकेदार को आगामी 15 दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए ताकि बूथों का निर्माण कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
कोट्स
मैं घड़ी की दुकान चलाता हूं। यूनियन बैंक ने लोन को बड़ी सरल प्रक्रिया से स्वीकार कर लिया। लोन करवाने के लिए बैंक के धक्के नहीं खाने पड़े। करीब 11.5 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ है। - मोहम्मद जावेद, दुकानदार
मेरी कॉस्मेटिक की दुकान है। लोन मिलने के बाद काम आसानी से चल जाएगा। बैंक अधिकारियों का इसमें पूरा सहयोग रहा है। 12.80 लाख रुपये का लोन भी स्वीकार हो गया और काम भी प्रभावित नहीं हुआ। - मुकुल, दुकानदार
दुकान से ही घर चलता है। इसलिए ज्यादा धक्के खाने का समय ही नहीं है। अगर बैंकों के चक्कर काटता तो काम प्रभावित होता। मगर यूनियन बैंक ने प्रक्रिया को सरल बनाकर बहुत ही सराहनीय काम किया है। 12 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ है। - प्रवीन भारद्वाज, दुकानदार
बैंक की ओर से लोन मेले का आयोजन किया जाना सराहनीय है। इससे दुकानदारों को लाभ मिला है। अब लोग बूथ की कीमत एचएसवीपी को जमा करवा सकेंगे, जिससे अलॉटमेंट लेटर मिल सकेगा। अब उम्मीद है कि आने वाले दो माह में मार्केट खड़ी हो सकेगी। - राजकुमार राणा, प्रधान, रेहड़ी मार्केट