फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rehearsal: Haryana's power will be seen in Tau Devilal Stadium bathed in lights

रिहर्सल : रोशनी में नहाए ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दिखेगा हरियाणा का दम

Sat, 04 Jun 2022 01:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rehearsal: Haryana's power will be seen in Tau Devilal Stadium bathed in lights
पंचकूला। खेलो इंडिया की ओपनिंग सेरेमनी की रिहर्सल में हरियाणा का गौरव देखने को मिला। शुक्रवार रात को आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में प्रदेश के लोगों का खेत खलिहान से लेकर खेल के मैदान, खानपान और देश की सुरक्षा में योगदान देखने को मिला। रिहर्सल में विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश को सोना उपजाने वाला प्रदर्शित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से बताया गया कि चाहे खेती की बात हो या खेलों की यहां की जमीन सोना ही उगलती है। खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह की मौजूदगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे हुए थे।
विज्ञापन

सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम को खेलो इंडिया के आयोजन के लिए पूरी तरह सजाया गया। ताऊ देवीलाल स्टेडियम की छटा देखते ही बन रही थी। गेट से लेकर पूरा स्टेडियम लाइटों से चमक रहा था। शनिवार को खेलो इंडिया की ओपनिंग सेरेमनी है। उसी की रिहर्सल शुक्रवार शाम से लेकर रात तक चली।
विज्ञापन

मस्कट धाकड़ भी दिखाएगा अपना जलवा
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मस्कट जया और विजय का नाम सुनते ही उनकी मनमोहक छवि मन में ताजा हो जाती है। पंचकूला में होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2021 के चौथे संस्करण में जया और विजय के साथ इस बार दर्शकों को हरियाणा का अपना मस्कट धाकड़ भी देखने को मिलेगा, जो हरियाणा के दूध-दही का खाना और यहां के खेल संस्कृति का परिचायक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की तरह सजाया मंच
स्टेडियम में मंच को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की तर्ज पर सजाया गया है। एक विशाल स्क्रीन के अलावा दर्शकों की सुविधा के लिए कई छोटी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। मंच पर रोशनी के लिए अलग-अलग तरह की लाइटें लगाई गई हैं। लाइटों की रोशनी इतनी तेज है कि रात में भी दिन का आभास होता है।

सात हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था
ताऊ देवीलाल खेल परिसर खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य आयोजन स्थल रहेगा। आयोजन स्थल में सात हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। तीरंदाजी और फुटबाल प्रतियोगिताएं पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएंगी, जबकि तैराकी और जिम्नास्टिक खेल अंबाला में होंगे। हॉकी शाहाबाद में और साइकिलिंग व निशानेबाजी प्रतियोगिताएं दिल्ली में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed