{"_id":"6ae7a3f33ac0c4a2b7084c8e","slug":"a-special-banking-camp-will-be-held-in-behlo-on-november-2-for-the-villagers-of-bhoj-and-dharti-panchayats-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-143287-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: भोज और धारटी पंचायत के ग्रामीणों के लिए 2 नवंबर को बेहलो में लगेगा विशेष बैंकिंग शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: भोज और धारटी पंचायत के ग्रामीणों के लिए 2 नवंबर को बेहलो में लगेगा विशेष बैंकिंग शिविर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। ग्राम पंचायत भोज एवं धारटी के ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए 2 नवंबर को राजकीय विद्यालय बेहलो में विशेष बैंकिंग एवं वित्तीय जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। इसका आयोजन केनरा बैंक मोरनी शाखा की ओर से वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत किया जाएगा।
शिविर में जीरो बैलेंस खाते, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण, मुद्रा ऋण और पशुपालन के लिए ऋण संबंधी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना से पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा।
बैंक अधिकारी पुराने खातों की री-केवाईसी, आधार सीडिंग, नॉमिनी जोड़ने और डीबीटी संबंधी समस्याओं का समाधान भी करेंगे।
बैंक मैनेजर इकबाल खान ने ग्रामीणों से शिविर में पहुंचने की अपील की। उन्होंने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल फोन और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने का आग्रह किया।