फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula: Principal suspended in connection with attack on a girl child

पंचकूला: सरकारी स्कूल में बच्ची पर हमले के मामले में शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, अब प्रिंसिपल निलंबित

Mon, 02 Nov 2026 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Nov 2026 06:36 AM IST
सार

एक दिन पहले दो अध्यापिकाओं को सस्पेंड करने के बाद आज स्कूल की प्रिंसिपल नीलू कत्याल को भी निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Panchkula: Principal suspended in connection with attack on a girl child
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी स्कूल में पांच वर्षीय बच्ची पर हुए हमले के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक दिन पहले दो अध्यापिकाओं को सस्पेंड करने के बाद आज स्कूल की प्रिंसिपल नीलू कत्याल को भी निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले बाल वाटिका की एक बच्ची के साथ तीसरी कक्षा के छात्र ने बेरहमी की थी। बच्ची को बहलाकर वह पहली मंजिल के खाली कमरे में ले गया था। घटना के बाद हरियाणा मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस ललित बत्रा ने संज्ञान लेते हुए इसे सिस्टम की खामी बताया था। 
विज्ञापन


हरियाणा सरकार के सेकेंडरी शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार स्कूल की प्रिंसिपल नीलू को हरियाणा सिविल सर्विसेज (पनिशमेंट एंड अपील) रूल्स, 2016 के रूल 5 के तहत तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्पेंशन अवधि के दौरान उन्हें हरियाणा सिविल सर्विसेज (जनरल) रूल्स, 2016 के रूल 83 के तहत गुजारा भत्ता मिलेगा। आदेश में कहा गया है कि सस्पेंशन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला के कार्यालय में रहेगा और वह सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगी। यह आदेश प्रधान सचिव स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा विजय सिंह दहिया द्वारा जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed