फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Registration for entrance exam in IGNOU now till 28th February

Panchkula News: इग्नू में अब 28 फरवरी तक प्रवेश परीक्षा का पंजीकरण

Sat, 22 Feb 2025 01:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 22 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Registration for entrance exam in IGNOU now till 28th February
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में बीएड और बीएससी नर्सिंग (पीबी) में प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार इग्नू की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इग्नू विश्वविद्यालय के कार्यक्रम बीएड और बीएससी नर्सिंग (पीबी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 16 मार्च, 2025 (रविवार) को निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2025 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि हार्ड कॉपी में कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी पंजीकरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पूरे किए जाने चाहिए। इस प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र भी चंडीगढ़ में भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed