{"_id":"655a6ae3c58a272ea506a557","slug":"recruitment-of-punjabi-teachers-3450-candidates-took-the-exam-at-seven-centers-pkl-office-news-c-87-1-pan1004-6635-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी शिक्षकों की भर्ती : 3450 उम्मीदवारों ने सात केंद्रों पर दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी शिक्षकों की भर्ती : 3450 उम्मीदवारों ने सात केंद्रों पर दी परीक्षा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को पंजाबी शिक्षकों की परीक्षा दो चरणों में सात केंद्रों पर आयोजित की। परीक्षा में 3450 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। दो शिफ्टों में आयोजित परीक्षा देने पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से उम्मीदवार पंचकूला पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस की कड़ी व्यवस्था थी। पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर उम्मीदवारों की कड़ी जांच की गई। परीक्षा सेंटरों के आसपास धारा-144 लागू की गई थी। किसी भी उम्मीदवार को मेटल के सामान के साथ परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके अलावा जेवर, कड़ा और चेन पहनकर पेपर देने के लिए पहुंचे अभ्यार्थियों के सामान भी उतरवा दिए गए।
परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10.15 बजे शुरू हुई, जोकि 12 बजे तक चली। इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.15 बजे शुरु हुई जोकि शाम पांच बजे तक चली। परीक्षा के लिए जीएसएसएस-6, 7, 19, सार्थक स्कूल सेक्टर-12ए, गवर्नमेंट सार्थक संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26, पीएमश्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-15, गवर्नमेंट हाईस्कूल सेक्टर-17 केंद्र बनाए गए थे।
बातचीत
पेपर आसान था। सभी सवाल अच्छे से किए। सवाल सिलेबस से ही पूछे गए थे। पेपर तय समय पर शुरु हुआ। - गुरभेज सिंह, निवासी बठिंडा
परीक्षा केंद्रों में अच्छी व्यवस्था की हुई थी। प्रवेश द्वार पर सभी लोगों की चेकिंग की गई। किसी भी व्यक्ति को मैटेलिक वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। - परमजीत कौर, निवासी फतेहाबाद