फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Chief Minister Manohar Lal admitted that recruitment gangs are running in Haryana for last 20 years 

नौकरियों में फर्जीवाड़ा: सीएम मनोहर लाल ने माना-हरियाणा में 20 साल से चल रहे भर्ती गिरोह, अब खात्मे के लिए विजिलेंस को छूट

Mon, 29 Nov 2021 01:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 29 Nov 2021 01:15 AM IST
सार

मनोहर लाल ने कहा कि गिरोहों को खत्म करने का काम सरकार ने शुरू कर दिया है। इसके लिए विजिलेंस को पूरी छूट दी गई है। वहीं, पिछले सात साल में हुई करीब 83 हजार भर्तियों की जांच का कोई औचित्य नहीं है, केवल विवादित और जिनमें गड़बड़ी मिली हैं, उनकी ही जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Haryana Chief Minister Manohar Lal admitted that recruitment gangs are running in Haryana for last 20 years 
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौकरियों में चल रहे फर्जीवाड़े को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने माना कि भर्तियों के गिरोह हरियाणा में पिछले 20 साल से चल रहे हैं। इन गिरोहों की जड़ें काफी गहरी हैं और ये बड़े सिस्टम से काम करते हैं। उन्होंने कहा कि गिरोहों को खत्म करने का काम सरकार ने शुरू कर दिया है। इसके लिए विजिलेंस को पूरी छूट दी गई है। वहीं, पिछले सात साल में हुई करीब 83 हजार भर्तियों की जांच का कोई औचित्य नहीं है, केवल विवादित और जिनमें गड़बड़ी मिली हैं, उनकी ही जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी में जो भी शामिल होगा, उनको बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री हरियाणा निवास में पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंटल सर्जन या एचसीएच प्री की परीक्षाओं को लेकर आयोग ही कोई फैसला लेगा। किस परीक्षा में कितने उम्मीदवार पैसे देकर पास हुए और कितनों ने खुद अपने दम पर परीक्षा पास की, इसके आधार पर ही फैसला होगा। भविष्य में आयोग में नियुक्ति को लेकर कोई मैकेनिज्म अपनाने के सवाल पर कहा कि आयोग में अच्छे लोगों की नियुक्ति होती है, इसमें सुधार को लेकर और सलाह ली जाएंगी। वहीं, परीक्षाओं की गोपनीयता बनाए रखने को तमाम फैसले लेंगे।
विज्ञापन


सुरजेवाला द्वारा किसी को बचाने के सवाल पर मनोहर लाल ने पलटवार किया कि केवल थोथे तीर नहीं चलाने चाहिए। किसी को बचाने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। ऑफिस में पैसे नहीं मिलने पर सीएम ने कहा कि सुरजेवाला भी सही हैं और मैं भी। क्योंकि असल में तो पैसे अश्वनी के घर पकड़े थे, उसके बाद वो पैसा एचपीएससी कार्यालय पहुंचा। इससे पहले नागर ने कार्यालय में कभी पैसे नहीं लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


38 एचएसीएस मामला, अदालत के फैसले पर लेंगे फैसला
2016 के 38 एचएसीएस के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार ही फैसला लिया जाएगा। बता दें कि 2016 के एचसीएस को लेकर विवाद चल रहा है। इनमें से 19 एचसीएस, 7 ईटीओ और 2 एचपीएस हैं।
 

सात दिसंबर को एचपीएससी कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डेंटल सर्जन भर्ती फर्जीवाड़ा उजागर होने पर हरियाणा लोक सेवा आयोग कार्यालय का घेराव करने का एलान किया है। 7 दिसंबर को हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसी आयोग कार्यालय का घेराव करेंगे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रभारी एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव चौधरी रामकिशन गुर्जर ने बताया कि एचपीएससी को घोटालों के लिए याद किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक तरफ जहां महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ अभियान चला रही है, वहीं अब प्रदेश के लाखों बेरोजगारों की आवाज को उठाएगी। युवाओं के भविष्य को आयोग ने अंधकारमय बना दिया है। अनेक भर्तियों में युवाओं से नौकरी लगाने के लिए नकद पैसे लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित हरियाणा महिला कांग्रेस, हरियाणा युवा कांग्रेस, हरियाणा इंटक, हरियाणा कांग्रेस सेवा दल, विधि विभाग, ओबीसी विभाग, असंगठित श्रमिक कांग्रेस व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व सदस्य घेराव में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed