फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Recruitment for seven SPO posts, essential qualifications issued

Panchkula News: सात एसपीओ पदों पर भर्ती, जरूरी योग्यता जारी

Wed, 25 Jun 2025 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Recruitment for seven SPO posts, essential qualifications issued
पंचकूला। पुलिस आयुक्तालय ने सात विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के रिक्त पद निकाले हैं। यह एक साल की अनुबंध आधारित भर्ती है। यह भर्ती भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल से सेवानिवृत्त कर्मचारी, हरियाणा औद्योगिक सुरक्षा बल से बर्खास्त सिपाही और वर्ष 2004 में चयनित हरियाणा सशस्त्र पुलिस के 819 सिपाहियों के लिए आरक्षित है। बॉक्स
विज्ञापन


भर्ती के लिए जरूरी योग्यता: उम्मीदवार 7 जुलाई को सुबह 9 बजे जिला पुलिस लाइन मोगीनंद पंचकूला में अपने मूल प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र समेत चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं। उम्मीदवार की आयु 25 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। अनुशासनहीनता और चिकित्सा आधार पर सेवा से अलग न किए गए हों। उम्मीदवार साक्षात्कार के आधार पर भर्ती होंगे। कोई लिखित परीक्षा या शारीरिक परीक्षण नहीं होगा। चयनित एसपीओ को प्रतिमाह 20 हजार रुपये मासिक मानदेय, वर्दी व जूते के लिए 3 हजार एकमुश्त राशि, सरकारी दौरे पर 150 प्रतिदिन यात्रा भत्ता व टीए/डीए मिलेगा। आकस्मिक अवकाश और ड्यूटी के दौरान मृत्यु, स्थायी विकलांगता और गंभीर चोट लगने पर अनुग्रह राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed