फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Records were scrutinized, stock registers were found in disarray, many complaints were pending for years.

Panchkula News: रिकॉर्ड खंगाले, स्टॉक रजिस्टर अव्यवस्थित मिले, कई शिकायतें वर्षों से लंबित

Tue, 09 Dec 2025 11:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Records were scrutinized, stock registers were found in disarray, many complaints were pending for years.
रायपुररानी। मंगलवार सुबह रायपुररानी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम की अचानक हुई छापेमारी से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। उड़नदस्ता टीम ने करीब 9:30 बजे से विभिन्न रिकॉर्ड, फाइलों और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की, जो कई घंटों तक चलती रही। सूत्रों के अनुसार, टीम ने पंचायत और विकास कार्यों से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच कर कुछ रिकॉर्ड अपने साथ भी ले गए। कार्रवाई के चलते आम लोगों के कामकाज में भी बाधा उत्पन्न हुई और उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


जांच में खुलासा हुआ कि सुबह 9 बजे दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि बाकी कर्मचारियों की उपस्थिति 10 बजे के बाद दर्ज की गई। मुख्यमंत्री विंडो पर लंबित शिकायतों की भी जांच की गई, जिसमें तीन शिकायतें दो साल से अधिक समय से लंबित पाई गईं। इसके साथ ही टीम ने पाया कि स्टॉक रजिस्टर व्यवस्थित तरीके से मेंटेन नहीं किए गए थे और कार्यालय की सफाई व्यवस्था भी काफी कमजोर थी। इस पर बीडीपीओ परमनंदन ने आश्वासन दिया कि कार्यालय की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। छापेमारी के दौरान निरीक्षक ओमपाल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश खोड़ा, डीएफओ मत्स्य विभाग पंचकूला, उपनिरीक्षक हितेंद्र गौतम, उपनिरीक्षक विक्रम, एएसआई संजय और मुख्य सिपाही प्रदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed