फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Recarpeting work of one crore road started in village Rattewali

Panchkula News: गांव रत्तेवाली में एक करोड़ से सड़क की रिकारपेटिंग काम का हुआ शुभारंभ

Sun, 11 Jun 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Recarpeting work of one crore road started in village Rattewali
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शनिवार को गांव रत्तेवाली में करीब एक करोड़ से होने वाले दो किलोमीटर लंबी सड़क की रिकारपेटिंग के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जेजेपी के जिला अध्यक्ष दिलबाग नैन भी उपस्थित रहे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों को संबोधित कर कहा कि रिकारपेटिंग होने से गांववासियों और आने जाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में आठ सड़कें बनने के लिए लगभग 28 करोड़ की राशि भी मंजूर की जा चुकी है। इन आठ सड़कों का कार्य भी जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने 9 सालों में पंचकूला के लिए लगभग 5000 करोड़ के विकास कार्य करवाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सबसे गरीब आदमी के उत्थान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने नौकरियों में पारदर्शिता लाते हुए हरियाणा के युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर गांव रत्तेवाली के युवा सरपंच विशाल शर्मा, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा , मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंगला, राम सिंह, रामकरण, सुरेंद्र, रामकुमार प्रजापति, कांता देवी, शीला देवी, पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, एसडीओ अनिल कंबोज, जेई तरुण शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed