फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Recarpeting of roads of Sector 8, 9, 10 and 15 got approval

सेक्टर 8, 9, 10 और 15 की सड़कों की रिकारपेटिंग को मिली मंजूरी

Sat, 11 Jun 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Recarpeting of roads of Sector 8, 9, 10 and 15 got approval
पंचकूला। नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में फाइनेंस एंड कांट्रेक्ट कमेटी की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। एफएंडसीसी की बैठक में सेक्टर 8, 9, 10 और 15 की सड़कों की रिकारपेटिंग के टेंडर को मंजूरी दी। महापौर ने इंडस्ट्रियल एरिया और सेक्टर -12ए के टेंडर जल्द लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सेक्टर 7 और 10 सामुदायिक केंद्र के लेआउट पर समीक्षा हुई। महापौर ने निर्देश दिए कि तुरंत प्रभाव से रोड गली साफ करवाने का काम शुरू करवाया जाएगा। संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग ने बताया कि पिछले वर्ष जिन ठेकेदारों को रोड गली साफ करने का काम अलॉट किया था, उनका समय अगस्त 2022 तक है। महापौर ने कहा कि इन ठेकेदारों को तुरंत काम पर लगाया जाए और कहीं काम करने की जरूरत है, उसे भी तुरंत मंजूरी दें। शहर में 12 ठेकेदारों को रोड गली साफ करने का काम अलाट किया था।
विज्ञापन

महापौर ने शहर में ई बाइक्स का प्रोजेक्ट तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। एक्सईएन सुमित मलिक ने कहा कि अभी तक कंपनी की तरफ से बैंक गारंटी जमा नहीं करवाई गई है। जिस पर मेयर ने तुरंत बैंक गारंटी मंगवाने को कहा। महापौर ने शहर की खस्ता हाल सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत शुरू करवाने के निर्देश दिए। एसई विजय गोयल ने बताया कि सुखदर्शनपुर में नंदीशाला के लिए एक टेंडर लग चुका है। ढाई करोड़ रुपये का टेंडर जल्द लगा दिया जाएगा। महापौर ने वाल पेंटिंग का टेंडर बढ़ाने के लिए कहा, क्योंकि सामुदायिक केंद्र, पार्क एवं गांवों में दीवारों पर पेंटिंग करवाने के लिए लगातार मांग आ रही है। महापौर ने नगर निगम के निर्माण को तेजी से करवाने के लिए कहा। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि सभी छतें डाली जा चुकी हैं, लेकिन अभी फिनिशिंग, एसी, फाल सिलिंग, फायर फाइटिंग सिस्टम का काम बकाया है।
विज्ञापन

लगभग 20 करोड़ रुपये का काम बकाया है। शहर के लिए कैटल कैचर, डंपर प्लेसर एवं अन्य एक्यूपमेंट खरीदने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, पार्षद सुनीत सिंगला, गुरमेल कौर, एक्सईएन प्रमोद कुमार, सुमित मलिक सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed