फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Reach Yavanika Park on 12th May to arouse enthusiasm for voting.

Panchkula News: मतदान के लिए अलख जगाने 12 मई को पहुंचें यवनिका पार्क

Wed, 08 May 2024 04:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Reach Yavanika Park on 12th May to arouse enthusiasm for voting.
पंचकूला। लोकतंत्र के महापर्व में हम सबकी भागीदारी एक नैतिक जिम्मेदारी है। इस अलख को जगाने के लिए 12 मई को अमर उजाला की ओर से सुबह 6.30 बजे पंचकूला सेक्टर-5 के यवनिका पार्क से वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल (आईएएस) हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आप सबसे अपील है कि इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करें। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान कर हम अपने लिए एक बेहतर प्रतिनिधि और सरकार चुन सकते हैं। आप लोगों का एक-एक मत आपकी दिशा व दशा तय करेगा। मतदान से आने वाले परिणाम को हम जनादेश यानी जन का आदेश कहते हैं। जो यह तय करता है कि उनका प्रतिनिधित्व कौन करेगा। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य बढ़ जाता है कि वह मतदान कर अपना प्रतिनिधि चुने। चुनाव आयोग भी इसके लिए पूरी कोशिश कर रहा है। यह वॉकथॉन सेक्टर-5 और 9 की डिवाइडिंग रोड होते हुए सेक्टर-5 और 8 लाइट प्वाइंट की डिवाइडिंग रोड से यू टर्न लेकर यवनिका पार्क के पास संपन्न होगा।
विज्ञापन

क्यू आर कोड से करें पंजीकरण
इस वॉकथॉन में हिस्सा लेने के लिए आप क्यूआर कोड स्कैन कर खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इसमें शामिल हो सकता है। इस आयोजन में पंचकूला महिला क्लब, रोलिंग टाइगर्स क्लब, संभव वेलफेयर फाउंडेशन रोटरी क्लब, पंचकूला सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला सहित पंचकूला के कॉलेज और स्कूल भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed