फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raw workers are not getting salary on time

Panchkula News: कच्चे कर्मियों को नहीं मिल रहा समय पर वेतन

Wed, 31 Jul 2024 07:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Raw workers are not getting salary on time
रायपुररानी। हरियाणा पीडब्लूडी कर्मचारी संघ संबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ यूनियन जिला प्रधान सतीश शर्मा रत्तेवाली की अध्यक्षता में पीडब्लूडी के एसई संदीप गोयल के साथ निर्माण सदन चंडीगढ़ में बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं और उनकी मांगों को सरकार व उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करना था।
विज्ञापन




यूनियन के सदस्यों ने एसई संदीप गोयल के समक्ष समस्याओं को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया। कर्मचारियों ने बताया कि कई कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति नहीं मिल रही है, जिससे उनका मनोबल गिर रहा है और उनका कॅरिअर प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा, कई कर्मचारी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर नहीं चढ़े हैं, जिसके कारण उन्हें कई सुविधाओं और लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। कच्चे कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलने की समस्या भी गंभीर है। इन कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से, चंडीगढ़ में कार्यरत सफाई कर्मचारी सुनील की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। यूनियन ने एसई से अनुरोध किया कि वे इस मामले में तुरंत कार्रवाई करें और सुनील के परिवार को उचित सहायता प्रदान करें।
विज्ञापन


वही एसई संदीप गोयल ने यूनियन की सभी मांगों को बहुत ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि वे इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करेंगे। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इन मांगों को पूरा करने के आदेश दिए। इससे कर्मचारियों में एक सकारात्मक माहौल बना और उन्हें उम्मीद जगी कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में कई महत्वपूर्ण यूनियन नेता उपस्थित थे, जिनमें मोरनी ब्रांच प्रधान दीप राम शर्मा, कालका प्रधान रंघा राम, पिंजौर प्रधान रणबीर सिंह, अनूप शर्मा, मोरनी पीडब्लूडी प्रधान मोरनी से महिपाल, भीम सिंह, चेयरमैन रोशन लाल, चन्दन सिंह और विष्णु नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed