फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ravana effigies will be burnt at three locations in Panchkula today; a 221-foot-tall effigy will be the main attraction.

Panchkula News: पंचकूला में आज तीन जगह होगा रावण दहन, 221 फुट का पुतला रहेगा आकर्षण

Tue, 20 Oct 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Ravana effigies will be burnt at three locations in Panchkula today; a 221-foot-tall effigy will be the main attraction.
पंचकूला। दशहरा पर मंगलवार को पंचकूला में तीन प्रमुख स्थानों पर रावण दहन होगा। सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में 221 फुट ऊंचा रावण का पुतला मुख्य आकर्षण रहेगा। आयोजकों को करीब 60 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 के सब्जी मंडी ग्राउंड में श्री रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब शाम छह बजे 60 फुट ऊंचे रावण का दहन करेगा। सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में श्री रामलीला युवा मंच की ओर से 100 फुट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा। वहीं, शालीमार ग्राउंड में श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी और श्री आदर्श रामलीला ड्रामेटिक क्लब की ओर से 221 फुट ऊंचे रावण का दहन होगा। कमेटी के महासचिव संदीप गुप्ता ने बताया कि यहां शाम सवा छह बजे रावण दहन किया जाएगा। दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशाल पुतले को देखने के लिए लोगों में उत्साह है। रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed