फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   rape in panchkula

फोन पर दोस्ती, मंदिर में शादी, फिर रेप कर फरार हुआ व्यक्ति

Mon, 26 Aug 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
rape in panchkula
जिले की रहने वाली एक युवती से एक व्यक्ति ने पहले फोन पर दोस्ती की। फिर नजदीकियां बढ़ने पर युवती से मंदिर में शादी की और युवती से शारीरिक संबंध बनाकर फरार हो गया। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी एमपी मुरैना निवासी रामजीत सिंह से फोन पर दोस्ती हुई। इसके बाद रामजीत सिंह पंचकूला उसके घर पर आया और पंचकूला में ही नौकरी करने लगा। अच्छी जान-पहचान होने के कारण युवती ने उसे अपने घर पर ठहरने दिया। उस दौरान रामजीत सिंह ने युवती को शादी के लिए प्रपोज किया। युवती के परिवार को बताने पर उसके परिजनों ने रामजीत सिंह से पूछताछ कर उसके परिवार के बारे में जाना। तो उसने बताया कि घर में केवल वह और उसकी मां हैं। युवती के परिजनों की ओर से शादी के लिए राजी होने के बाद दोनों ने कालका के एक मंदिर में शादी रचाई। लेकिन रामजीत सिंह युवती से शारीरिक संबंध बनाने के बाद मुरैना के स्टेशन से फरार हो गया। इससे पहले आरोपी ने शादी के कुछ समय बाद मां की तबीयत खराब होने का हवाला देकर जाने की विवशता जताई थी। आरोपी युवती को जिद पर उसे मुरैना ले गया। लेकिन स्टेशन पर उतरने के बाद वह युवती को बिना कुछ बताए गायब हो गया।
विज्ञापन

आरोपी शादीशुदा और दो बच्चों का पिता
पति के नहीं लौटने पर युवती ने उसके मोबाइल नंबर पर कई फोन किए। लेकिन जवाब नहीं मिलने पर वह आरोपी के आधार कार्ड के जरिए उसके घर पहुंची। तो आरोपी रामजीत सिंह के पहले से विवाहित होने और उसके दो बच्चे होने का पता लगा। तब जाकर युवती को उससे धोखे से रेप होने का पता लगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed