फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   rape case

रेप मामले में युवक को दस साल की सजा

Wed, 18 Sep 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
rape case
चंडीगढ़। नाबालिग से रेप मामले में एक युवक को जिला अदालत ने दस साल की सजा सुनाई है। पुलिस ने दोषी युवक राहुल के खिलाफ दो साल पहले युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

बीते 15 दिसंबर वर्ष 2017 को पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने सेक्टर-31 थाना पुलिस को बताया था कि वह अपने काम पर गया हुआ था। उस समय उसकी बेटी घर पर अकेली थी। लौटा तो बेटी घर पर नहीं थी। इसके बाद उसने आसपास और रिश्तेदारों के घर में बेटी को ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। करीब दो महीने बाद उसकी बेटी मिल गई। पुलिस को दिए बयान में नाबालिग ने बताया था कि राहुल नामक एक युवक ने उसके साथ रेप किया था। इसके बाद पुलिस ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed