फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rao Inderjit reads the ballads in the glory of Modi, surrounded the state government

राव इंद्रजीत ने मोदी की शान में पढ़े कसीदे प्रदेश सरकार को घे

Thu, 14 Oct 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Rao Inderjit reads the ballads in the glory of Modi, surrounded the state government
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की प्रांतीय परिषद की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े, बाद में प्रदेश सरकार को खरी-खरी सुनाई। राव ने कहा कि ये मोदी के नाम का ही कमाल है कि देश और प्रदेश में दोनों बार भाजपा की सरकार बनी, लेकिन तीसरी बार प्रदेेश में फिर से मोदी के नाम पर ही वोट मिले, इसकी कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी के सपनों को साकार कार्यकर्ता ही करते हैं, कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटना चाहिए। कार्यकर्ता का मनोबल टूट गया, तो पार्टी की रीढ़ की हड्डी टूट जाएगी। ऐलनाबाद चुनाव को लेकर राव ने कहा कि चुनाव कार्यकर्ताओं के खून में गर्मी से जीते जाते हैं। जब तक उनकी सुनवाई नहीं होगी तो गर्मी कैसे आएगी।
विज्ञापन

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडिमय में खुले मंच से राव ने कहा कि अफसरों के माध्यम से कब तक काम होंगे। जिन लोगों ने भाजपा को सत्ता में लाने के लिए पूरी जिंदगी लगा दी, क्या उनकी नहीं सुनी जाएगी। यह कितने दिन चलेगा। हमें तो पार्टी वालों ने खड़ा किया है। पार्टी का नेता ही प्रधानमंत्री बना। जिला, तहसील, ब्लॉक स्तर अगर कहीं तुलना करनी पड़ जाए तो पार्टी के कार्यकर्ता की बात अव्वल होनी चाहिए, अफसर की नीचे होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ऐसे हम 45 का आंकड़ा पार कर पाएंगे
राव ने कहा कि पहली बार हमें प्रदेश में 47 और दूसरी बार 40 सीट मिली, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दूसरी बार सीट कम मिलना हरियाणा की परंपरा रही है, लेकिन तीसरी बार क्या हम 45 का आंकड़ा पार कर पाएंगे, इसके बारे में हमें जरूर सोचना चाहिए।
अफसरशाही पर निशाना
केंद्रीय राज्य मंत्री ने गुरुग्राम में तोड़े जा रहे घरों का मुद्धा उठाते हुए कहा, इससे पार्टी के वोट बैंक पर असर पड़ा है। लोगों के घर तो तोड़ दिए गए, लेकिन बिजली-पानी के कनेक्शन नहीं देने वाले और सड़कें न बनवाने वाले अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोग तो आज बेघर हो गए, लेकिन वो अफसर आज भी 20-20 साल से उसी शहर में जमे बैठे हैं। घर तोड़ने में भी भेदभाव किया जा रहा है।
मैंने कार्यकर्ताओं की आवाज सुनी, वे खुले में नहीं बताते
राव इंद्रजीत ने कहा, मैं सात साल से भाजपा में हूं और अब भाजपा के रंग में रंगा हुआ हूं। मैंने सुना है कि कार्यकर्ता की आवाज क्या है। हो सकता है वे खुले में नहीं बताते।

कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ
करीब 20 मिनट के राव के संबोधन में कार्यकर्ताओं की आवाज उठाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनका तालियां बजाकर साथ दिया। हालांकि, इस दौरान मंच पर प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ और सीएम मनोहर लाल नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed