फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rani Rampal, captain of the women's hockey team, said: The teasing of not getting a medal will always be in the heart, such moments keep coming in the lives of players

महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल बोलीं : पदक न मिलने की टीस हमेशा दिल में रहेगी, खिलाड़ियों के जीवन में ऐसे पल आते रहते हैं

Sat, 14 Aug 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rani Rampal, captain of the women's hockey team, said: The teasing of not getting a medal will always be in the heart, such moments keep coming in the lives of players
पंचकूला। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में 41 वर्ष के सूखे को खत्म कर कांस्य जीता। महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन भी जबरदस्त रहा। हालांकि टीम ने कोई मेडल नहीं जीता लेकिन अपने प्रदर्शन से देशवासियों का दिल अवश्य जीत लिया। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने से खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि इतना करीब होने के बावजूद पदक न मिलने की टीस तो हमेशा दिल में उठती रहेगी।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार द्वारा पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में ओलंपिक पदक विजेताओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रानी रामपाल ने कहा कि इस बात का दर्द हमारे अंदर हमेशा रहेगा कि पदक के इतने करीब होने के बावजूद क्यों चूके। वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक के दौरान टीम में प्रतिभागिता के अनुभव की कमी थी, पर अब ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के जीवन में ऐसे पल हमेशा आते हैं, और उसे बहुत जल्द सब कुछ भूलकर आगे बढ़ना होता है। हम इसे जल्द भुलाकर आगे बढ़ेंगे। रानी रामपाल ने कहा कि हमारी टीम की फिटनेस का स्तर शानदार है। पिछले पांच सालों में हमने फिटनेस पर ही काम किया है। हम शुरू में तीन मैच हारे पर उसके बाद वापसी की और सेमीफाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन

अंत के भी जो दो मैच हारे उसमें टीम ने ज्यादा गलतियां नहीं कीं। हमको ऐसा लगता है कि हमारा दिन ज्यादा अच्छा नहीं था। रानी रामपाल ने बताया कि पहले तीन मैच हारने के बाद माहौल गमगीन था। हमारा सपोर्ट स्टाफ भी निराश था। कोच शोर्ड मारिन ने भी कहा कि आप कैसी हॉकी खेल रहे हैं। मैं आपके साथ काफी सालों से काम कर रहा हूं। इस तरह की हॉकी खेलने का आपका अंदाज नहीं है। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ टीम ने जिस तरह मैच छोड़ा था उससे सभी निराश थे। मैंने टीम को प्रेरित किया कहा कि जो हो गया उसे भुला दें, अच्छा खेलें और नतीजे की परवाह ने करें। रानी रामपाल ने बताया कि हमारे कोच ने हमको एक मूवी दिखाई थी, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ गया था। हमारे कोच अब जा रहे हैं तो हमको उनकी काफी याद आएगी पर यह हमको एक साल पहले से ही मालूम है। अगर कोरोना न होता तो वह पिछले साल ही चले गए होते। हम उनके फैसले का सम्मान भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed