फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rally: Aam Aadmi Party took out rally in Kalka, said - after Delhi, Chandigarh and Punjab, now Haryana's turn

रैली : आम आदमी पार्टी ने कालका में निकाली रैली, कहा-दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब के बाद अब हरियाणा की बारी

Sun, 03 Apr 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rally: Aam Aadmi Party took out rally in Kalka, said - after Delhi, Chandigarh and Punjab, now Haryana's turn
कालका। नव वर्ष व नवरात्र के अवसर पर आम आदमी पार्टी ने कालका में काली माता मंदिर में माथा टेक कर और गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर आगामी नगर निकाय चुनाव का शंखनाद कालका बाजार में रैली निकालकर किया। राहुल ने कहा कि आप आगामी नगर निगम चुनाव में चेयरमैन पद व सभी वार्डों में अपने मजबूत प्रतिनिधि खड़े करेगी और जीतेगी। आम आदमी पार्टी की तरफ से पूरे हरियाणा में दिल्ली और पंजाब के विधायकों को अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत जिला पंचकूला व यमुनानगर के लिए भावना गौड़, विधायक पालम दिल्ली और कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक डेराबस्सी पंजाब को नियुक्त किया गया है। कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब के बाद अब हरियाणा की बारी है। इस मौके पर कुलजीत सिंह रंधावा विधायक डेराबस्सी पंजाब, सचिव नार्थ जोन योगेश्वर शर्मा, आम आदमी पार्टी के पंचकूला जिला के चेयरमैन राहुल भारतीय गुप्ता, जिला संगठन मंत्री ईश्वर सिंह कालका हलका अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, सचिव नवीन चौहान, प्रवक्ता दीपक जांडली, संगठन मंत्री दुष्यंत सिंह, उपाध्यक्ष मंजीत सिंह काहलों, हसनैन, परवीन सुखबीर सिंह, कमल देव, स्वरणपाल सिंह, मक्खन सिंह, सुभाष चंद्र, बहन ललिता शर्मा, हरीश चंद्र, श्यामदत्त, अमरजीत सिंह, बलवान ठाकुर, सुरेश, सुलतान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed