फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rajpura submerged, five feet waterlogging in railway underpass

Panchkula News: राजपुरा जलमग्न, रेलवे अंडरपास में पांच फीट जलभराव

Tue, 26 Aug 2025 09:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 26 Aug 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Rajpura submerged, five feet waterlogging in railway underpass
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। तेज बारिश से राजपुरा के रेलवे डबल अंडरपास और रेलवे अंडरब्रिज में करीब पांच-पांच फुट पानी भर गया है। इसकी वजह से अंबाला से आ रही एक पीआरटीसी की बस यात्रियों सहित बीच रास्ते में फंस गई। करीब चार घंटे बाद, एक सरकारी रिकवरी वैन की मदद से बस को बाहर निकाला गया।
पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों में काफी परेशानी है। करोड़ों की लागत से बने इस डबल अंडरपास और रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव के कारण करीब 100 गांव के लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। पटियाला, अंबाला और अन्य गांवों के लिए यही रास्ते मुख्य हैं। राजपुरा-सरहिंद बाईपास और सरहिंद रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्री इनका उपयोग करते हैं।
विज्ञापन

अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे और दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर रेल फ्लाईओवर का काम चल रहा है, जिसकी वजह से कई रास्ते बंद हैं। शहरवासियों की मांग है कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। जिससे बरसात के दिनों में लोगों को परेशानी न हो। बस के ड्राइवर और कंडक्टर क्रेन लाने के लिए गए और क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। यात्रियों को दूसरी बस से पटियाला भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं अपने घर जा रहा था और रेलवे अंडरब्रिज में करीब तीन-चार फुट पानी भरा हुआ था। जिससे मोटरसाइकिल फंस गई। सरकार पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करे।-रवि
मेरी मोटरसाइकिल रेलवे अंडरब्रिज में फंस गई। वहां चार फुट तक पानी था। सरकार जब हमसे टैक्स लेती है तो सुविधाएं क्यों नहीं देती है। सरकार को पानी निकासी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।-कृष्णा

मैं दिल्ली से पीआरटीसी बस में आ रहा था। राजपुरा पहुंचते ही डबल अंडरपास में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। जिससे बस फंस गई। ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर भाग गए, जिससे यात्री अंदर फंसे रह गए।-अलाउद्दीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed