फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raja Wading shared Amritpal's photo with his weapon

राजा वड़िंग ने अमृतपाल की हथियार के साथ फोटो की शेयर

Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Raja Wading shared Amritpal's photo with his weapon
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की फोटो साझा कर सवाल उठाए हैं। राजा वड़िंग ने लिखा कि अमृत छका कर हम युवाओं को सिक्खी के नजदीक ला रहे हैं, जिसका वह स्वागत करते हैं, लेकिन आपको गुरुओं का वास्ता है कि हथियारों को प्रोत्साहित न करें। यही हथियार आखिर में हिंसा का कारण बनते हैं। वड़िंग ने कहा कि हम पहले ही भारी कीमत चुका चुके हैं। उस समय की भयानक यादें आज भी उन्हें परेशान करती हैं।
विज्ञापन

कृपा करके पंजाब को काले दौर में न धकेला जाए। राजा वड़िंग सोमवार को लुधियाना के दौरे पर थे। वह शेरपुर के वार्ड नंबर 22 में पहुंचे। वड़िंग ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार है। हर गली मोहल्ले में पहुंच लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। फिलहाल 45 वार्डों में पहले बैठकें शुरू की जा रही हैं। इन बैठकों से जो वर्कर नाराज थे, उन्हें मनाया जाएगा। वड़िंग ने कहा कि लोगों ने आठ महीने में ही देख लिया कि आप सरकार ने क्या काम किया है। लोग सोचने को मजबूर हो गए हैं कि कांग्रेस पार्टी ने भाईचारा पंजाब में बनाकर रखा था, लेकिन अब हालात पंजाब के बिगड़ चुके हैं। पिछले 8 महीने से कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। मुख्यमंत्री गुजरात चुनाव में व्यस्त हैं। वहीं केंद्र सरकार भी पंजाब में हालात खराब करवाने में जिम्मेवार है। वड़िंग ने कहा कि लोगों ने एक बार गलती से आप को एक मौका दे दिया अब कभी मौका नहीं आप को मिलने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed