{"_id":"617324f09038ed0b7d695569","slug":"raj-angad-bawa-and-harnoor-singh-selected-in-challenger-trophy-panchkula-news-pkl4308756134","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज अंगद बावा और हरनूर सिंह का चैलेंजर ट्राफी में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज अंगद बावा और हरनूर सिंह का चैलेंजर ट्राफी में चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बीसीसीआई की ओर से 4 नवंबर से शुरू होने जा रही पुरुष चैलेंजर ट्राफी अंडर-19 के लिए शहर के दो युवा खिलाड़ियों ऑल राउंडर राज अंगद बावा और बल्लेबाज हरनूर सिंह का चयन किया गया है।
यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से पहले अहमदाबाद में 26 अक्तूबर को रिपोर्ट करना है। इसके बाद इन खिलाड़ियों को एक सप्ताह के लिए कोविड-19 की गाइडलाइंस के मुताबिक क्वारंटीन रहना होगा।
अंडर 19 वर्ल्ड कप से पहले चैलेंजर ट्राफी महत्वपूर्ण
संजय टंडन ने राज अंगद बावा और हरनूर सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीजन की शुरुआत में खिलाड़ियों का नेशनल टूर्नामेंट में चयन गौरव की बात है। आगामी साल 2022 में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप से पहले यह टूर्नामेंट महत्वपूर्ण है। ये दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय नेशनल टीम में दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन
दोनों का रहा बेहतर प्रदर्शन
सेक्टर-50 निवासी एसडी कालेज सेक्टर-32 के बीए प्रथम वर्ष के छात्र राज अंगद बावा और सेक्टर-30 निवासी एसडी कालेज सेक्टर-32 के बीए प्रथम वर्ष के छात्र हरनूर सिंह ने इसी महीने खेली गई वीनू मांकड़ ट्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। राज अंगद बावा ने चंडीगढ़ की कमान संभाली थी। बावा ने टूर्नामेंट में 107 रन बनाने के साथ 7 विकेट लिए थे। यूटीसीए डोमेस्टिक टूर्नामेंट में बावा ने प्लाजा जोन की कप्तानी थी। इसमें बावा 63 रन बनाकर नाबाद रहे और दूसरी पारी में 43 रन बनाए थे। वहीं, 4 विकेट भी झटका था।
दूसरी तरफ, हरनूर सिंह वीनू मांकड़ ट्रॉफी में ओपनर के तौर पर उतरे थे। हरनूर ने टूर्नामेंट में शतक लगाते हुए 193 रन बनाए थे। यूटीसीए डोमेस्टिक टूर्नामेंट में हरनूर सिंह सुखना जोन की कप्तानी कर रहे थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मैच में कुल 419 रन बनाए थे।