फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raised demand for interest on security amount deposited in Electricity Corporation

Panchkula News: बिजली निगम में जमा सिक्योरिटी राशि का ब्याज देने की उठाई मांग

Tue, 28 Feb 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Raised demand for interest on security amount deposited in Electricity Corporation
पंचकूला। सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने बिजली निगम से उपभोक्ताओं को सुरक्षा राशि पर मिलने वाला ब्याज देने की मांग की है। इसके लिए एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर के नेतृत्व में उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) के चेयरमैन और अन्य सदस्यों को ज्ञापन सौंपा। प्रधान एसके नैय्यर ने बताया कि उपभोक्ताओं से बिजली निगम सुरक्षा राशि लेता है। उसका ब्याज उपभोक्ताओं को बिजली निगम द्वारा दिया जाता है, मगर पिछले दो दशक से उपभोक्ताओं को यह ब्याज राशि नहीं दी जा रही है। सोमवार को उन्होंने एसोसिएशन के महासचिव सुनील जैन और सचिव नरेंद्र शर्मा के साथ उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) के चेयरमैन आरके खन्ना, सदस्य नरेंद्र चौधरी और उपमंडल अभियंता पंचकूला को उनके कैंप ऑफिस में पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एडवांस कंजप्शन डिपॉजिट की बढ़ोतरी बिल में जोड़कर भेजने के मुद्दे को भी उठाया। एसके नैय्यर ने ब्याज की राशि भी ब्याज समेत लौटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें इस मामले में सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed