{"_id":"6175bed16b826e0d26513471","slug":"rain-waterlogging-due-to-rain-market-remained-cold-grain-soaked-in-mandi-jacket-removed-to-protect-against-cold-pkl-office-news-pkl431048324","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश : बारिश से जलभराव, बाजार रहा ठंडा, मंडी में भीगा अनाज, ठंड से बचाव के लिए निकाली जैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश : बारिश से जलभराव, बाजार रहा ठंडा, मंडी में भीगा अनाज, ठंड से बचाव के लिए निकाली जैकेट
विज्ञापन
पंचकूला। बरसात से शहर में कई जगह जलभराव हुआ, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। बचाव के लिए कई लोग जैकेट में नजर आए। वहीं, करवा चौथ का त्योहार होने के बाद भी शहर के अधिकांश बाजारों में खरीदारों की चहल-कदमी कम दिखी। ग्राहकों की कमी होने के कारण दुकानदार भी परेशान दिखाई दिए। क्योंकि उन्हें अच्छी कमाई होने की उम्मीद थी, लेकिन बरसात ने उनके उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
जलभराव से सबसे ज्यादा परेशानी सेक्टर-7, सेक्टर-8, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-19, अभयपुर, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के निवासियों को करना पड़ा। यहां कई घंटे तक पानी जमा रहा। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। लोगों ने कहा कि नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही का दंश वह झेल रहे हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने ना तो सीवर लाइन की सफाई करवाई और न ही नगर निगम के अधिकारियों ने रोड गलियों को साफ करवाना उचित समझा।
अनाज मंडी में धान भी भीगा
बरसात ने जिला प्रशासन के प्रबंध की पोल खोल दी। सेक्टर-5 अनाज मंडी में धान से भरे खुले में पड़े होने के कारण भीग गए। उन्हें किसी भी अधिकारी या फिर कर्मचारी ने ढंकना उचित नहीं समझा। वहीं, मंडी में जमीन में पड़ा धान भी बरसाती पाने से गिला हो गया। जबकि प्रशासन द्वारा दावा किया जा रहा है कि धान का उठान दोनों खरीद एजेंसियों द्वारा निर्धारित समय के भीतर किया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क किनारे खुले हैं गड्ढे
नगर निगम को शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। यही कारण है कि अधिकारी सड़क किनारे खुले गड्ढों को बंद करना उचित नहीं समझ रहे हैं। शहर में कई जगह रोड गलियां टूटी हुई हैं, जिसका जलभराव होने के कारण लोगों को पता भी नहीं चल पा रहा है। ऐसे में कोई भी बच्चा गड्ढे में गिर सकता है। सेक्टर-19 में बरसाती पानी के निकासी का उचित प्रबंध ना होने के कारण पानी जमा हो गया।