फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rain spoiled the fun... District level yoga function will be held in Red Bishop, not in Parade Ground

Panchkula News: बारिश ने किया मजा किरकिरा... परेड ग्राउंड में नहीं, रेड बिशप में होगा जिलास्तरीय योग समारोह

Sat, 21 Jun 2025 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rain spoiled the fun... District level yoga function will be held in Red Bishop, not in Parade Ground
पंचकूला। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में होने वाले जिलास्तरीय समारोह को बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है। अब इसकी जगह सेक्टर-1 रेड बिशप कन्वेंशन हाॅल में जिलास्तरीय समारोह होगा। इसमें राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

डीसी मोनिका गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फाइनल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में किया जाना था, लेकिन शुक्रवार को दो घंटे बारिश होने के कारण रिहर्सल नहीं हुआ। स्कूल और कॉलेज से पहुंचे बच्चे बिना योग किए लौट गए। इस दौरान बच्चों के पेरेंट्स को मैसेज के माध्यम से बताया गया कि अब इस कार्यक्रम में नहीं आना है। डीसी ने बताया कि बारिश से पहले पंचकूला, कालका, पिंजौर, बरवाला और मोरनी में करीब 12 हजार लोगों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम किया जाना था। बारिश को देखते हुए बारह सौ कर दी गई है।
विज्ञापन

बॉक्स
सुभाष घोष देंगे शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति
जिलास्तरीय योग दिवस समारोह में जाने-माने संगीतकार सुभाष घोष शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम स्थल को गुंजायमान करेंगे। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पिंजौर ब्लॉक के कार्यक्रम में विधायक शक्ति रानी शर्मा, बरवाला ब्लॉक में महापौर कुलभूषण गोयल, मोरनी ब्लॉक में हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया और रायपुररानी ब्लॉक में शिवालिक विकास बोर्ड के अध्यक्ष मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग दिववस पर प्रदेश से नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिलावासियों से अपील की है कि वे जिले में होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और योग को अपने जीवन में शामिल करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करें और प्रदेश से नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर योग दिवस समारोह में भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed